इतनी शक्ति हमें देना दाता

0
103

गीत :- वीर भाव चित्त धरिए 👇https://aryaveerdal.in/veer-bhav-chitt-dhariye/

इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना।

हम चलें नेक रस्ते पे हमसे, भूलकर भी कोई भूल हो ना।।

दूर अज्ञान के हों अँधेरे, तू हमें ज्ञान की रोशनी दे।

हर बुराई से बचते रहें हम जितनी भी दे भली जिन्दगी दे ।।

वैर हो ना किसी का किसी से, भावना मन में बदले की हो ना (१)

गीत :- भगवान मेरी नैया पार लगा देना 👇https://aryaveerdal.in/bhagwan-meri-naiya-par-lga-dena/

हम ना सोचें हमें क्या मिला है, हम ये सोचें किया क्या है अर्पण।

फूल खुशियों के बाँटे सभी को, सबका जीवन ही बन जाए मधुवन ।।

अपनी करुणा का जल तू बहा के, कर दे पावन हर इक मन का कोना (२)

गीत :- तव वन्दन ही नाथ करे हम 👇https://aryaveerdal.in/tav-vandan-he-nath-kare-ham-2/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here