पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित आर्य वीर कार्यकर्ता विकास कार्यशाला

0
5

आर्य वीर दल

पूर्वी उत्तर प्रदेश

द्वारा आयोजित

आर्य वीर कार्यकर्ता विकास कार्यशाला

आमंत्रण पत्र

प्रिय आर्य वीर,

आपको सादर सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आर्य वीर दल, पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आर्य वीर कार्यकर्ता विकास कार्याशाला का आयोजन दिनांक 3-अक्टूबर से 4 अक्टूबर-2026 तक, शनिवार से रविवार तक स्थान – सदाफल देव आश्रम के निकट ईस्वरन श्री का बाग मिड्डा बलिया, उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। आपकी गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता से यह कार्यशाला सफल होगी। अतः आपसे सादर अनुरोध है कि निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ।

राष्ट्र निर्माण के लिए चरित्रवान कार्यकर्ता तैयार करें।


कार्यक्रम विवरण

दिनांक : 3 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026
दिन : शनिवार से रविवार
स्थान : सदाफल देव आश्रम के निकट, ईश्वरन श्री का बाग, मिड्डा, बलिया, उत्तर प्रदेश

1. विषय — आर्य वीर दल का विस्तार
समय : सायं 7:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक

2. आर्य वीर दल के शाखाओं का विस्तार एवं समस्याओं समाधान ।
समय : प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

3. संगठनात्मक विकास हेतु कार्यकर्ताओं उत्थान
समय : दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक


मुख्य वक्ता

आचार्य पंकज आर्य — संचालक आर्य वीर उत्तर प्रदेश
आचार्य चंद्रेश आर्य — गांधीधाम, गुजरात
आचार्य संदीप आर्य — सोनीपत, हरियाणा
दिनेश आर्य — हमीरपुर
इंदल आर्य – चंदौली, वाराणसी

अध्यक्षता

श्री प्रमोद आर्षेय
संरक्षक — आर्य वीर दल, पूर्वी उत्तर प्रदेश

संचालन

राकेश विद्यालंकार


निवेदक

1. आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक
प्रांतीय संचालक, आर्य वीर दल, पूर्वी उत्तर प्रदेश

2. आचार्य देवव्रत आर्य
महामंत्री, आर्य वीर दल, पूर्वी उत्तर प्रदेश

3. आनंद कुमार आर्य
कोषाध्यक्ष, आर्य वीर दल, पूर्वी उत्तर प्रदेश


आपकी उपस्थिति ही हमारी शक्ति है।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here