देश धर्म पर हँसकर मरना

0
118

गीत :- इतनी शक्ति हमें देना दाता 👇https://aryaveerdal.in/itani-shakti-hame-dena-data/

देश धर्म पर हँसकर मरना, भगवन हमें सिखा देना ।

आन पड़ी है नाव भँवर में, उसको पार लगा देना ।।

काम क्रोध मद लोभ तजें हम, वेदों के अनुयाई बनें।

सभी जनों का मान करें हम सब भाई भाई बनें।

एकता का पीयूष पिलाकर, भगवन्! एक बना देना ।।१।।

भीष्म जैसे वीर बनें हम, अर्जुन सम रणधीर बनें।

वीर शिवा राणा प्रताप, मन्ना झाला हम्मीर बनें ।।

तन मन धन सब अर्पण करना, भगवन् हमें सिखा देना ||२||

गीत :- भगवान दया करके बल दो 👇https://aryaveerdal.in/bhagwan-dya-karke-bal-do/

दयानन्द से ब्रह्मचारी हम, भीम और हनुमान बनें।

मातृभूमि की रक्षा में निज, हँसते हँसते प्राण तजें ।।

पथ में जो बाधाएँ आएँ, भगवन्! दूर हटा देना ।। ३।।

कायरता को दूर हटा दें, विद्या से भरपूर बनें।

परहित में सर्वस्व तजें हम, दुःखियों के दुःख दूर करें ।।

वेद ज्ञान की ज्योति जलाकर, सत्पथ हमें सिखा देना ।। ४।।

गीत :- तुम्हारे दिव्य दर्शन की इच्छा 👇https://aryaveerdal.in/tumhare-divya-darshan-ki-ichchha/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here