आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश-शाहजहाँपुर

0
98

कृण्वन्तो विश्वमार्यम्

आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर :-

दिनांक : २१ से २७ अप्रैल २०२३ तक

(वैशाख शुक्ला प्रतिपदा शुक्रवार से सप्तमी गुरुवार तक)

स्थान : आर्य समाज टाउनहाल रोड, शाहजहाँपुर

आदरणीय बन्धुवर,

सादर प्रणाम!

आज सम्पूर्ण विश्व आतंकवाद से ग्रसित है। प्राकृतिक वातावरण भी दूषित होकर भयंकर रूप ले रहा है और अनेक प्रकार की नयी-नयी बीमारियों को जन्म देकर महामारी जैसी स्थिति उत्पन्न कर रहा है। इधर युवा वर्ग अपनी श्रेष्ठ परम्पराओं और उदात्त जीवन मूल्यों का तिरस्कार कर भोगवादी प्रवृत्तियों का अनुकरण कर नशा, रोग, नास्तिकता, अन्य विश्वास, पाखण्ड एवं रूढ़िवादी परम्पराओं में फँसता जा रहा है। राष्ट्र को छिन्न-भिन्न करने वाली शक्तियाँ बढ़ती जा रही है।

ऐसी भयावह व चिन्तनीय परिस्थितियों में सत्य क्या है? धर्म क्या है? आध्यात्मिक ज्ञान क्या है? और किस प्रकार से प्राचीन काल में हमारे आर्य महापुरुषों, ऋषियों और मुनियों ने समतामूलक शोषण रहित एक प्रगतिशील समाज एवं राष्ट्र की स्थापना की थी? इन जैसे अनेक प्रश्नों के यथार्थ उत्तर को जानने, पुरुषार्थी, पराक्रमी, तेजस्वी, आत्मरक्षक एवं राष्ट्ररक्षक अर्थात सम्पूर्ण मानवीय गुणों से युक्त जीवन को सफलता पूर्वक जीना चाहते हो तो मात्र एक सप्ताह का समय (दिनांक २१ से २७ अप्रैल २०२३ तक) निकालिए और प्रशिक्षण प्राप्त कर जीवन को सफल बनायें।

यह प्रशिक्षण जीवन पच को सत्यपथ की ओर ले जाने वाला होगा। जिन-जिन को आप उच्च श्रेष्ठ, बुद्धिसम्पन्न और राष्ट्रभक्त बनाना चाहते। हैं, उन उन को साथ लाकर आर्यों की इस महान विद्या को ग्रहण करें व करावें। यह प्रशिक्षण सभी के लिए समान (पन्थ भेद, जाति भेद, ऊँच-नीच भेदभाव से मुक्त रहेगा। आप सादर आमंत्रित हैं।

आवश्यक नियम :-

१- प्रशिक्षणार्थी की आयु १५ वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।

२- २१ अप्रैल २०२३, शुक्रवार को प्रातः १०:०० बजे तक प्रशिक्षण स्थल पर पहुँचना अनिवार्य है।

३- रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन शुल्क रु० २००/- प्रति प्रशिक्षणार्थी जमा करना होगा।

४- प्रशिक्षणार्थी सत्य जिज्ञासु, भावनाशील और राष्ट्र प्रेमी होना चाहिए।

2- हल्के वस्त्र, तौलिया, साबुन, तेल, डायरी, पेन साथ लायें, ड्रेस की भी व्यवस्था करने का प्रयास करें।

६- जो सज्जन फोन द्वारा रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं वे सम्पर्क करें-

६४५१००२८६

निवेदक

आचार्य चन्दन मित्र मण्डल संचालक मो०-६४१५६४७६१४, पं० रामवीर देव आर्य- जिला संचालक मो०-६४५३७०११७३ अनुभव आर्य-अधिष्ठाता, रणबहादुर सिंह, डा० योगेन्द्र सिंह, राजीव शुक्ल, सत्यप्रत आर्य, सर्वेश्वरानन्द आर्य उप संचालक कृष्णपाल सिंह आर्य-जिला मंत्री, देखत आर्य-संगठन मंत्री, अजीत कुमार आर्य जिला प्रचारक, नरेन्द्र कुमार आर्य, विचित्र सिंह, राम शंकर शास्त्री, प्रणव आर्य (गुरुकुल-स्वपुर), रक्षपाल आर्य, ओमपाल सिंह उप मंत्री, वीरपाल सिंह आर्य-कोषाध्यक्ष, सुधीर मोहन आर्य, कुनेन्द्र पाल आर्य-पदेन सदस्य जिला सभा, श्रीमती लक्ष्मी आर्या, बलवीर शास्त्री, शिवराम सिंह आर्य संरक्षक

इन‌ खबरों को भी पढ़ें।

संभाग स्तरीय चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

आर्य वीर वीरांगना दल शिविर रोजड

आर्य वीर दल हरियाणा युवाओं के लिए लगाएगा 35 शिविर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here