प्रेस विज्ञप्ति आज सरस्वती विद्या मंदिर गुलाब बाग, बाढ़ के प्रांगण में आर्य वीर दल प्रशिक्षण सह संस्कार निर्माण शिविर मे हवन यज्ञ के बाद औपचारिक उद्घाटन बाढ़ के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजेश तथा वेद प्रचारक आचार्य गौतम खट्टर जी के द्वारा झंडो तोलन तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
![](https://aryaveerdal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231112-WA0039.jpg)
इस अवसर पर मुख्य व्यायाम शिक्षक श्री रूपेंद्र आर्य, व्यायाम शिक्षक राहुल आर्य, संभावना चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अनिल प्रियदर्शी, योग शिक्षक देवेंद्र प्रसाद, संजीत कुमार, शिवम पांडे सोनू कुमार व अन्य लोग उपस्थित हुए।
![](https://aryaveerdal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231112-WA0035.jpg)
![](https://aryaveerdal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231112-WA0036.jpg)
इस शिविर के संयोजक योगाचार्य हरि नारायण प्रधान ने सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद दिया और भविष्य में इसी तरह सहयोग और समर्थन की अपेक्षा की। आज से आर्य वीर दल प्रशिक्षण में प्रातः काल सर्वांग सुंदर व्यायाम, सूर्य नमस्कार जूडो कराटे तथा दोपहर के सत्र में वैदिक विद्वानों के द्वारा बौद्धिक दिया गया तथा शाम के सत्र में लाठी भला तलवार आदि का प्रशिक्षण कराया गया।
![](https://aryaveerdal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231112-WA0037-1024x576.jpg)
दीपावली का अवसर होने के बावजूद लगभग 80 लोग उपस्थित हुए और दिपावली के इसकी संख्या बढने की उम्मीद है । प्रशिक्षणार्थियों को इस कार्यक्रम मे बहुत आनंद आ रहा है। 17/11 को इस शिविर का समापन समारोह होगा।
अन्य कार्यक्रम –
• आर्य वीर दल द्वारा आयोजित ट्रैकिंग कार्यक्रम –
![](https://aryaveerdal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231114-WA0008-1024x770.jpg)
आज दिनांक १४/११/२३ को सार्वदेशिक आर्य वीर दल द्वारा आयोजित ट्रैकिंग कार्यक्रम के अंतर्गत हिनौत घाट से भलुई पहाड़ी नौगढ़, चंदौली तक सघन वन क्षेत्र में आर्य वीरों एवं आर्य वीरांगनाओं द्वारा १२ किलोमीटर की ट्रैकिंग की गई।
• पटना में आयोजित आर्य वीर दल बाढ़ शिविर –
![](https://aryaveerdal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231114-WA0010-1024x768.jpg)
![](https://aryaveerdal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231114-WA0011-1024x768.jpg)
![](https://aryaveerdal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231114-WA0012-1024x768.jpg)
![](https://aryaveerdal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231114-WA0013-1024x768.jpg)
![](https://aryaveerdal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231114-WA0014-1024x768.jpg)
![](https://aryaveerdal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231114-WA0015-1024x768.jpg)
![](https://aryaveerdal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231114-WA0016-1024x768.jpg)
आर्यवीर दल शिविर बाढ़ पटना का दृश्य इस शिविर में आर्य समाज के युवा विद्वान श्रीमान गौतम खट्टर जी का बौद्धिक उपदेश चल रहा है इस शरीर में आप सादर आमंत्रित हैं यह शिविर 17 नवंबर तक चलेगा