महर्षि दयाननद सरस्वती जी के 140वें निर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर आर्य केंद्रीय सभा दिल्ली के माध्यम से ऋषि निर्वाण दिवस का आयोजन 11/11/23 को रामरीला मैदान में आयोजित किया गया। इसमे महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200वीं जन्म जयंती वर्ष में 200 वीं की आकृति में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे आर्य वीर दल दिल्ली व आर्य वीरांगना दल दिल्ली के 250 आर्य वीर व वीरांगनाओं ने 200 की यज्ञ करते हुए की आकृति बनाई।
565 से अधिक आर्य वीरो/वीरांगनाओं ने बहुत उत्साह से लिया भाग :-
आज दीपावली का त्यौहार होने पर भी महर्षि दयानंद सरस्वती जी के निर्वाण दिवस पर पूरी दिल्ली से 565 से अधिक आर्य वीरो, वीरांगनाओं, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, अधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने बहुत उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में आर्य वीरो व वीरांगनाओं को सार्वदेशिक आर्य वीर दल के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती जी एवं सार्वदेशिक आर्य वीर दल के पूर्व बौद्धिकाध्यक्ष व ओम योग संस्थान ट्रस्ट पाली के अध्यक्ष आचार्य ओमप्रकाश महाराज जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्री धर्मपाल आर्य जी, केंद्रीय सभा के प्रधान श्री सुरेंद्र रैली जी , दिल्ली सभा के कोषाध्यक्ष श्री विद्यामित्र ठुकराल जी, परोपकारिणी सभा अजमेर के प्रधान श्री सत्यानंद आर्य जी, अखिल भारतीय दयानंद सेवा आश्रम संघ के महामंत्री श्री जोगेंद्र खट्टर जी, टंकारा ट्रस्ट के मंत्री श्री अजय सहगल जी का दल को सानिध्य प्राप्त हुआ।











कार्यक्रम का संचालन दिल्ली सभा के महामंत्री श्री विनय आर्य जी एवं केंद्रीय सभा के महामंत्री श्री सतीश चड्डा जी द्वारा किया गया। यज्ञ व ध्वजारोहण की सम्पूर्ण व्यवस्था दल के उपसंचालक व प्रचारक धर्मवीर आर्य एवं प्रधान शिक्षक व प्रचारक श्री लक्ष्य आर्य, वरिष्ठ शिक्षक व प्रचारक करन आर्य, शिक्षक सर्वश्री रवि आर्य, सूरज आर्य, सोनू आर्य, सुशील आर्य, गौरव आर्य, बॉबी आर्य, मनोज आर्य, विशाल आर्य, प्रियांश आर्य, एवं वीरांगना शिक्षिका आशु आर्या, कोमल मांझी, कोमल मंडल, राधा आर्या, कुसुम आर्या आदि थे।






कार्यक्रम में यज्ञ के मुख्य ब्रह्मा के रूप में दल के पूर्व बौद्धिकाध्यक्ष आचार्य श्री हरिप्रसाद जी थे, एवं सहयोगी दल के वरिष्ठ शिक्षक व प्रचारक श्री दिनेश आर्य एवं प्रचारक आचार्य शिवा शास्त्री थे। इस कार्यक्रम में आर्य केंद्रीय सभा दिल्ली द्वारा दल के वरिष्ट शिक्षक व उपमंत्री , प्रचारक श्री आशीष आर्य जी का विशिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित किया गया।








कार्यक्रम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जीवन पर निर्मित बहुत सुन्दर व मार्मिक नाटिका का मंचन, दल के सांस्कृतिक मंत्री व प्रचारक श्री राजू आर्य व उनकी टीम के आर्य वीरो द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दल के महामंत्री श्री बृहस्पति आर्य, कोषाध्यक्ष श्री सुंदर आर्य, संचालिका श्रीमती शारदा आर्या, अधिष्ठाता श्री बृजेश आर्य, उपसंचालक रोहताश आर्य , उपसंचालक सोनू आर्य, संरक्षिका विना आर्या, उपमंत्री संदीप आर्य, सह बौद्धिकाध्यक्ष श्री राजवीर शास्त्री, मण्डलपति राजकुमार आर्य, आदि बहुत से प्रमुख साथी उपस्थित थे, सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक परिश्रम किया, जिसके लिए दल आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता है।
साथ ही संगठन, संगठन से जुड़े प्रत्येक सदस्य को दीपावली सहित आगामी सभी त्यौहारों की आपको व आपके पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए आपके उज्ज्वल व ऐश्वर्यशाली भविष्य की मंगल कामना करता है।
जगवीर आर्य संचालक
9810264634
बृहस्पति आर्यमहामंत्री
9990232164
सुंदर आर्यकोषाध्यक्ष
9899008054