आर्य वीर दल हरियाणा प्रांत के सभी मण्डलपति ध्यान दें
15 अगस्त 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव है। अतः इस पर्व को आर्य वीर व वीरांगनाओं के साथ उल्लासपूर्वक मनाएं। इस दिन प्रभात फेरी निकालें व शाखा लगाएं। आर्य वीरों को भारत की आजादी में महर्षि दयानंद सरस्वती जी तथा आर्यसमाज का योगदान विषय पर जानकारी दें। आर्य वीरों से देशभक्ति के गीत बुलवाएं। उन्हें एक जिम्मेदार व सजग नागरिक बनने की शपथ दिलाएं।
16 अगस्त को महात्मा फूलसिंह जी ( संस्थापक कन्या गुरुकुल खानपुर कलां) का 70 वां बलिदान दिवस है। आपने शिक्षा के प्रचार से महिला सशक्तिकरण, दलितोद्धार व शुद्धि आन्दोलन के द्वारा देश धर्म व जाति की अमूल्य सेवा की। 16 अगस्त 1942 को कुछ मुस्लिम मतांधों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
अतः 16 अगस्त को समरसता दिवस के रुप में मनायें। आर्य वीर व वीरांगनाओं को भक्त फूलसिंह जी के बारे में जानकारी दें।
दोनों कार्यक्रमों को अपनी सुविधानुसार एक साथ भी मना सकते हैं।
निर्देशानुसार
उमेद सिंह शर्मा
संचालक आर्य वीर दल हरियाणा प्रांत