आर्य वीर दल वाराणसी द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों का विवरण

0
156

🚩🚩 कृण्वंतोविश्वार्यम् 🚩🚩

नव जागरण के पुरोधा, महान समाज सुधारक, भारत की आजादी एवं क्रांतिकारियों के प्रेरणा स्रोत, युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती की दो सौवीं जयंती पर सार्वदेशिक आर्य वीर दल द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यो का विवरण –

आर्य वीर दल द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यो का विवरण :-

१) प्रयास करके प्रत्येक जनपद में दो सौ से अधिक लोगों की आंखों की जांच एवं अल्प मुल्य पर चश्में का वितरण।

२) दो सौ गरीब विद्यार्थियों को मासिक छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रयास।

३) दो सौ नये परिवारों में वैदिक धर्म, संस्कृति और सिद्धांतों का प्रचार प्रसार एवं साहित्य वितरण।

४) दो सौ विकलांग लोगों को नारायण सेवा संस्थान के सहयोग से कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण।

५) दो सौ मोतियाबिंद एवं अन्य आपरेशन में सहयोग।

६) ब्लाक स्तर पर सघन वन वृक्षारोपण कार्यक्रम करना और अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने का प्रयास।

७) आदिवासी समुदाय और गरीबों के बीच आवश्यकता के अनुसार अनाज, वस्त्र, गरम कपड़े, कम्बल आदि का वितरण।

८) शिविरों एवं शाखाओं के माध्यम से जनपद स्तर पर कम से कम दो सौ आर्य वीर तैयार करने का प्रयास।

९) पर्यावरण संरक्षण , संवर्धन एवं जैवविविधता हेतु जन जागरण अभियान चलाए जाने का प्रयास।

१०) कम से कम दो सौ आर्य वीरों द्वारा रक्तदान हेतु शिविर आयोजित किया जाना।

अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।यह सभी आयोजन आप सभी के सहयोग के बिना सम्भव नहीं है अतः अधिक से अधिक सहयोग अपेक्षित है।

वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://youtu.be/GI8qbtrIiZ4

निवेदक

दिनेश आर्य

उप प्रधान संचालक

सार्वदेशिक आर्य वीर दल।

इसे भी पढ़ें।

http://aryasamaj.site/2023/03/11/aparajay-veer-yoddha-sambhaji-maharaj/

आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर सिकंदराबाद

आर्य वीरांगना दल शिविर महाराष्ट्र

आर्य वीर दल संभागीय प्रशिक्षण शिविर महाराजपुर मध्य प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here