आर्य वीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नए मंत्री बनाए गए

0
89

संवाद सूत्र, दाहा : दोघट कस्बे में रविवार को सार्वदेशिक आर्य वीर दल की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य संचालक मास्टर समर सिंह आर्य ने कहा कि युवाओं के चरित्र निर्माण के बिना उत्तम राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। आर्यवीर दल की बैठक में उन्होंने कहा कि नवयुवक देश की अहम कड़ी हैं और अच्छी सोच से ही नवयुवक आगे बढ़ते हुए राष्ट्र को उन्नत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इसलिए आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश में सभी जगह पर शिविरों का आयोजन कर रहा है। दल के प्रदेश मंत्री रामगोपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश के सभीजिलों में संगठन को और मजबूती से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री हरपाल सिंह आर्य ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के मंत्री रिपुदमन सिंह को आर्य वीर दल बागपत का जिला संचालक नियुक्त किया गया। पूर्व जिला संचालक अनंगपाल आर्य को रवि शास्त्री के स्थान पर पश्चिमीउत्तर प्रदेश का मंत्री नियुक्त किया गया। इस दौरान कृष्णपाल आर्य, नरेंद्र आर्य, यतीन्द्र आर्य, अवनीश कुमार, बिजेंद्र खोकर, यशपाल आर्य ने भी विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here