आर्य वीर दल हरियाणा की प्रांतीय बैठक सम्पन्न रोहतक

0
89

24 सितंबर 2023 रविवार, स्थानीय वैदिक भक्ति साधन आश्रम में आर्य वीर दल हरियाणा के संचालक उमेद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।

1. बैठक में प्रान्त के सभी जिलों से पहुंचे लगभग 35 अधिकारियों ने ग्रीष्म- कालीन शिविरों की तथा दल की गतिविधियों की जानकारी दी। सभी अधिकारियों ने शाखाओं के विस्तार हेतु सुझाव भी दिये।

2. संचालक उमेद शर्मा ने बताया कि इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में हरियाणा में 28 आवासीय एवं 12 गैर आवासीय चरित्र निर्माण शिविर लगाये गए हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने ऋषि दयानंद की 200वीं जयंती समारोह के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 97 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। अगले वर्ष सम्पन्न होने वाले इस समारोह में हरियाणा के आर्य वीरों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है।

3. गुरुकुल इंद्रप्रस्थ फरीदाबाद से आये आचार्य ऋषिपाल ने कहा कि आर्यवीरों को आर्यसमाज से जोड़ना चाहिए।

4. सोनीपत से आए आचार्य संदीप जी दर्शनाचार्य ने कहा कि युवाओं की उर्जा का उपयोग होना चाहिए। आर्यसमाज के वरिष्ठ लोग शाखाओं पर जाकर बौद्धिक लें। बच्चों की रुचि के हिसाब से उन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए। आर्यसमाज के विद्यालयों में शाखा लगनी चाहिए।

नियुक्तियां-संचालक श्री उमेद शर्मा जी ने तुरंत प्रभाव से ये नियुक्तियां की –

1. आचार्य संदीप जी दर्शनाचार्य को सह-संचालक हरियाणा प्रान्त

2. स्वामी सच्चिदानंद जी को मण्डलपति दादरी,

3. मोहित आर्य को मण्डलपति यमुना नगर,

4. हिसार मण्डल के पूर्व नियुक्त मण्डल पति का कार्य संतोषजनक न होने के कारण उनकी जगह श्रीआत्मप्रकाश जी को मण्डलपति हिसार नियुक्त किया गया।

सभी उपस्थित अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। शांति पाठ के पश्चात संचालक जी ने बैठक समाप्त की।आर्य वीर दल रोहतक मण्डल द्वारा बैठक की तथा भोजन की व्यवस्था हेतु सभी ने उनका धन्यवाद किया।

रिपोर्ट -धर्मेन्द्र जिज्ञासु

महामंत्री

आर्य वीर दल हरियाणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here