🚩🚩 गुरुवार, दिनांक 19 जनवरी 2023 को आर्य समाज लोधी मोहल्ला गंज सीहोर एवं आर्य वीरदल जिला सीहोर द्वारा ग्राम फरड़ जिला शाजापुर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कन्या छात्रावास में सात दिवसीय आर्य वीरांगना आत्म रक्षा एवं योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार से प्रारंभ किया गया।
जिसमें आर्य वीरांगनाओं को जुड़ो कराटे सेल्फ डिफेन्स, अटेक एण्ड डिफेन्स, आसन प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार के साथ ही आर्य वीरदल स्थापना दिवस भी मनाया जायेगा। आर्य वीरदल की स्थापना 26 जनवरी 1929 को हुई थी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अनेक स्थानों पर आर्य वीरदल स्थापना दिवस मनाया जायेगा। जिसका समापन दिनांक 26 जनवरी 2023, दिन गुरुवार को भव्य व्यायाम प्रदर्शन के साथ किया जायेगा।
जिसमें आर्य वीरांगनाओं को प्रमाण पत्र, मेडल व शील्ड प्रदान कर पुरुस्कृत किये जायेगें।आर्य वीर दल के बौद्धिक अध्यक्ष संतोष सिंह आर्य द्वारा इस प्रशिक्षण शिविर में आर्य वीरदल के उद्देश्य, संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय, सेवा कार्य के विषय पर बौद्धिक देकर आर्य वीरांगनाओ को जागरूक किया जायेगा। साथ ही आर्यवीर दल के जिलाध्यक्ष संदीप जी आर्य द्वारा स्वास्थ्य सम्बंधी बाते बताई जायेंगी।
कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती शर्मिला दिसोरिया वार्डन, श्रीमती संध्या तिवारी सहायक वार्डन, राजाराम परमार लेखापाल एवं उक्त कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग मिल रहा। प्रेरेणास्त्रोत प्रकाश आर्य सभा प्रधान, आशीर्वाद दिनेश वाजपेई पूर्व प्रांतीय संचालक आर्य वीर दल मध्य प्रदेश एवं विदर्भ एवं मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा उप प्रधान मार्गदर्शक अतुल वर्मा,सभा महामंत्री भैरो सिंह आर्य प्रांतीय संचालक आर्य वीर दल मध्य प्रदेश एवं विदर्भ आर्यवीर दल मध्यप्रदेश एवं आचार्य सुरेश जी आर्य जिला संचालक शाजापुर का विशेष मार्गदर्शन मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें।
आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर टपरदा पुसौर, जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़