आर्य वीर दल म.प्र. विदर्भ (प्रान्तीय स्तरीय) का शिविर, नारायणगढ़

0
247

ओ३म्

संस्कृति रक्षा शक्ति संचय सेवा कार्य महर्षि दयानन्द सरस्वती के 200 वी जयंती वर्ष अंतर्गत

आर्य वीर दल म.प्र. विदर्भ (प्रान्तीय स्तरीय)

दिनांक : 19 मई 2023 से 28 मई 2023 तक

स्थान- सरस्वती शिशु मन्दिर, कोर्ट के पीछे, महाराणा प्रताप चौराहा, नारायणगढ़

प्रमुख आकर्षण सुयोग्य शिक्षको द्वारा प्रशिक्षण अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण आत्मरक्षार्थं जुडो कराटे प्रशिक्षण * श्रेष्ठ आचार्यों द्वारा ध्यान योग प्रशिक्षण *आसन * प्राणायाम प्रशिक्षण * आदर्श दिनचर्या एवं संस्कृति परिचय * वेद मंत्रों से संध्या हवन अभ्यास* देशभक्ति एवं चरित्र निर्माण उत्तम आवासीय व्यवस्था * उत्तम पौषक आहार राष्ट्रप्रेमी सज्जनों, आपको यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि आर्यवीर दल (म.प्र.) व विदर्भ का शिविर नारायणगढ़ में लगाया जा रहा है।

आज देश के समक्ष चरित्र का सबसे बड़ा संकट है। अतः देश और संस्कृति की रक्षा के लिये देश के नवयुवकों को संस्कारित करने व युवकों को व्यक्तित्व विकास आत्मिक व बौद्धिक सामाजिक और शारीरिक उन्नति से युक्त करने तथा देश भक्ति के भावों से और चरित्रवान सुयोग्य नागरिक बनाने के लिये प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

अतः आप राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपना सात्विक सहयोग प्रदान करें तथा बालकों को शिविर में भाग लेने के लिये प्रेरित करें।

प्रवेश शुल्क – 500/-

शिविरार्थियो के लिये निर्देश :-

(1) प्रत्येक शिविरार्थी को शिविर शुल्क 500 रुपये देना अनिवार्य है।

(2) शिविरार्थी 18 मई 2023 को 2 बजे तक शिविर स्थल नारायणगढ़ पहुँचें।

(3) शिविरार्थी अपने साथ हल्के ग्रीष्म कालीन बिस्तर भोजन थाली, कटोरी, गिलास पात्र टार्च, पेन और लाठी साथ में लावें।

(4) शिविरार्थी की आयु 14 वर्ष से 30 वर्ष होना चाहिये।

(5) गणवेश (सफेद सेंडोबनियान, खांकी) हाफपैंट, सफेद टीशर्ट, सफेद मोजे, सफेद, जूते, प्रत्येक शिविरार्थी साथ लायें।

(6) शिविर में प्रथम श्रेणी और शाखा नायक श्रेणी का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

(7) शिविर स्थल सरस्वती शिशु मन्दिर, कोर्ट के पीछे, महाराणा प्रताप चौराहा, नारायणगढ़

शिविर में प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित विद्वान एवं प्रशिक्षक गण :-

अतिथि – श्री पेशुरामजी आर्य सह संचालक खण्डवा, श्री प्रकाशजी आर्य महामंत्री सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली, श्री दिनेशजी वाजपेयी उप प्रधान भोपाल, काशीरामजी आर्य आर्यवीर दल अधिष्ठाता भोपाल, श्री राज किशोरजी काशदे भोपाल, श्री पं. सत्यवीर जी शास्त्री प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा (म.प्र.) विदर्भ नागपुर श्री अशोक जी यादव मंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा (म.प्र.) विदर्भ, नागपुर

इन खबरों को भी पढ़ें।

आर्य वीर दल जिला मुरैना मध्य प्रदेश

आर्य वीर दल सोनीपत की ओर से युवाओं के लिए शिविर का आयोजन

आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर बागपत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here