त्रिपुरा के अगरतला में पानी सागर शहर में आर्य वीरांगना दल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कन्या गुरुकुल में किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान के प्रांतीय व्यायाम शिक्षक श्री भागचंद आर्य जी के निर्देशन में प्रशिक्षण चल रहा है । इस शिविर में आर्य वीरांगनाओं को लाठी, तलवार, छुरी , योगासन , प्राणायाम, आसन पिरामिड डंबल लेजियम आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस शिविर में आचार्य विमान जी शास्त्री ने सभी आर्य वीरांगनाओं को प्रोत्साहित किया एवं आत्मरक्षा राष्ट्र रक्षा के लिए अस्त्र- शस्त्र दोनों को समावेश करने को कहा।
इसे भी पढ़ें :- तीनों गुरुकुलो के आर्य वीरों द्वारा होगा भव्य व्यायाम प्रदर्शन 2022
डेढ़ सौ आर्य वीर भाग ले रहे हैं आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर में बहरोड अलवर

