आर्य वीर दल जनपद संभल के तत्वावधान में आर्यवीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर।
स्थान – वेदांचल आयुर्वेदांचल गुरुकुल वायभूड़ जनपद सम्भल।
शुभारंभ – दिनांक 4 जुलाई 2023 दिन मंगलवार से 10 जुलाई 2023 दिन सोमवार तक।
मार्ग निर्देश– धनारी भिरावटी मार्ग पर धनारी से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर गुरूकुल पहुंचे।
मान्यवर,
महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 2024 में जन्म के 200 वर्ष पूर्ण होने पर एवं आर्य समाज की स्थापना के वर्ष 2025 में 150 वर्ष पूर्ण होने के महापावन उपलक्ष्य पर आर्य वीर दल सम्भल ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2024-25 के अंत तक आर्य वीर दल 200 शाखाओं का संचालन करेगा इसे हेतु आर्य वीर दल के माध्यम से पूर्व तैयारियों का वृहद् शंखनाद करते हुए इस वर्ष आर्य वीरों का शिविर आयोजित हो रहा है
उक्त शिविर में आर्य वीर दल के युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु चरित्र निर्माण, शारीरिक निर्माण, आत्मिक व आध्यात्मिक विकास, आसन व प्राणायाम, यज्ञ व योग प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, आत्मरक्षा व कमांडो प्रशिक्षण के साथ-साथ राष्ट्रीयता के संस्कारों को देने का कार्य किया जाएगा जिसमें आपके बच्चे के जीवन के आदर्श बनाए जा सके और परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन कर सकें।
शिविरार्थियों हेतु निर्देश- (1) शिविरार्थियों की आयु 14 वर्ष से 25 वर्ष तक हो ।
(2) शिविर शुल्क ₹300 प्रति शिविरार्थी होगा
(3) शिविरार्थी अपने साथ कोई कीमती सामान न लाएं जैसे – मोबाइल, घड़ी, चैन, ईयर फोन, आईपैड आदि
(4) शिविरार्थी भोजन के लिए थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच, ऋतु अनुकूल बिस्तर साथ लाएं
(5) शिविर गणवेश- खाकी नेकर सफेद सैंडो बनियान लाठी सफेद पीटी जूते सफेद जोरावर टॉर्च साथ लाएं
(6) शिविरार्थी आवेदन के लिए अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाएं
(7) आवश्यकता अनुसार अगर कोई विशेष दवाई लेते हों तो साथ लाएं (8) सभी शिविरार्थियों को शिविर की दिनचर्या एवं अनुशासन का शत-प्रतिशत पालन करना होगा ।
निवेदक
जनपद आर्य वीर दल संरक्षक – दयाशंकर आर्य, प्रताप वर्मा, रामवीर सिंह शास्त्री, राजेन्द्र सिंह आर्य
अधिष्ठाता – यशपाल शास्त्री
बौद्धिकाध्यक्ष – डॉ कुंवरपाल सिंह आर्य
जिला संचालक – ज्योति वसु आर्य
जिला महामंत्री – यक्षदेव आर्य
तहसील संचालक – जयदेव आर्य (गुन्नौर), दिनेश आर्य (सम्भल), हरीशचंद्र आर्य (चन्दौसी)
तहसील मन्त्री – पिंकू आर्य (गुन्नौर), योगेन्द्र आर्य (सम्भल), कौशल शर्मा (चन्दौसी)
संगठन मन्त्री- भुवनेश कुमार शिक्षक
कार्यालय मन्त्री- अवधेश कुमार आर्य
जिला व्यायाम शिक्षक – मनोज कुमार आर्यवीर
प्रचार मन्त्री – डॉ दिनेश कुमार आर्य
कोषाध्यक्ष – विजयपाल शास्त्री
सम्पर्क सूत्र – 8958314300,8630202326,7505502031,9012433533,8958314300