आर्य वीर दल जनपद बुलंदशहर की बैठक संपन्न

0
51

बैठक सर्वप्रथम राष्ट्र प्रार्थना से प्रारंभ की गई सभापति का दायित्व डॉक्टर नरेंद्र कुमार आर्य जी ने ग्रहण किया उसके बाद जनपद के संचालक सुभाष कुमार आर्य ने 24 सितंबर को हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी ज्ञात एवं अज्ञात आर्य सज्जनों का आभार प्रकट किया। उसके उपरांत प्रांतीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश मवासी सिंह आर्य जी ने सम्मेलन में हुए समस्त आय व्यय की प्रस्तुति की इसके उपरांत गुरुकुल राजघाट के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लेने की घोषणा की और आर्य वीरों को तैयार हो जाने का आदेश भी दिया गया।

इसके बाद संगठन के विस्तार हेतु मंत्री पद के लिए मोहित कुमार आर्य प्रकाशपुर का नाम प्रांतीय मंत्री यतेन्द्र कुमार आर्य जी ने प्रस्तावित किया जिसकी सभी ने करतल ध्वनि के साथ सुकृति प्रदान की कोषाध्यक्ष के रूप में हेमंत कुमार आर्य जी उमरारा की नियुक्ति की गई आगामी योजनाओं पर विचार हेतु प्रांतीय बौद्धिकाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश सुरेश चंद्र आर्य जी ने अपने विचार रखें बैठक में जिला प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा गंगा प्रसाद निराला जी ने सभी के पुरुषार्थ के लिए प्रशंसा की अंत में सभा के सभापति डॉक्टर नरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहे।

जिससे जिले में जागृति बनी रहे। बैठक में श्री भूप सिंह वर्माशंकर सिंह आर्य, तेज सिंह आर्य उल्फत सिंह आर्य, लालता प्रसाद आर्य, राजपाल सिंह आर्य, सूरज कुमार आर्य, मुकेश कुमार आर्य, मोहन सिंह आर्य, मुकेश चंद आर्य, जितेंद्र कुमार आर्य, डेविड कुमार आर्य, डम्बर सिंह आर्य आदि आर्यवीर उपस्थित रहे।

■ आय व्यय का पत्रक साथ में संलग्न है।

सुभाष कुमार आर्यवीर

जिला संचालक

आर्य वीर दल जनपद बुलंदशहर

सम्पर्क सूत्र – 8859845925

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here