दिनांक – 23 / 4 / 23
अधिवेशन बैठक
मान्यवर,
सादर नमस्ते,
ईश्वर की कृपा से आप स्वस्थ व प्रसन्न होंगे। आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश का अधिवेशन दिनांक 30/4 / 2023 को आर्य समाज पश्चिमी पंजाबी बारा (एस.एम आर्य पब्लिक स्कूल के पीछे) में सायं 3:30 से 7:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। आपसे अनुरोध है कि अधिवेशन बैठक में समय से पहुँचकर संगठन शक्ति का परिचय देवें व अपने अमूल्य सुझावों से संगठन को सुदृढता प्रदान करें। बैठक के विषय निम्न हैं :-
वैदिक राष्ट्रीय प्रार्थना :-
1. श्रद्धांजलि प्रस्ताव |
2. आए हुए अतिथियों का स्वागत् ।
3. गत अधिवेशन 2016 की कार्यवाही की पुष्टि ।
4 वर्ष 2016 से 2023 तक की प्रति वार्षिक रिपोर्ट व आय-व्यय विवरण |
5. आर्य वीरांगना दल, दिल्ली की वर्ष 2016 से 2023 तक की प्रति वार्षिक रिपोर्ट |
6. संचालक जी द्वारा प्रदेश व क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न नियुक्तियों की घोषणा।
7. आर्यवीर व आर्य वीरांगना दल के आगामी प्रान्तीय शिविर की कार्ययोजना पर चर्चा एवं आर्य वीर व आर्य वीरांगना के राष्ट्रीय की सूचना
8. अधिवेशन में आए हुए अधिकारियों एवं अतिथियों के प्रेरणा व प्रेरक वक्तव्य।
9. अन्य विषय संचालक जी के अनुमति द्वारा शान्ति पाठ

नोट- अपने सुझाव लिखित में लायें। रिपोर्ट से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी अधिवेशन समाप्ति के बाद कार्यालय से लेवें। यदि कोई विषय रिपोर्ट में अंकित होना रह जाये उसकी जानकारी कार्यालय में अवश्य देवे आपसी व्यर्थ की चर्चा न करें एवं मोबाइल को ध्वनिरहित रखें। अधिवेशन के उपरान्त रात्रि के भोजन की व्यवस्था दल की ओर से रहेगी।
धन्यवाद ।
बृहस्पति आर्य
9990232164
महामंत्री
इन खबरों को भी पढ़ें।
आर्य वीर दल हरियाणा युवाओं के लिए लगाएगा 35 शिविर
आर्य वीर दल झारखण्ड प्रदेश, गुरूकुल शांति आश्रम, लोहरदगा
सार्वदेशिक आर्य वीर दल दिल्ली क्षेत्र के 6 शाखाओं के सामूहिक वृहद निरीक्षण का कार्यक्रम

