74 वें गणतंत्र दिवस एवं आर्यवीर दल के स्थापना दिवस :-
74 वें गणतंत्र दिवस एवं आर्यवीर दल के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 26 जनवरी को आर्य समाज बयाना में भव्य कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत हवन, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय प्रार्थना से की गई। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों को जागृत करने हेतु देश भक्ति गीतों की श्रंखला प्रस्तुत की गई। देश के महापुरुषों और क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम का विशेष भाग गुरुकुल कांगड़ी के संस्थापक स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवनी पर आर्यवीरों द्वारा प्रस्तुत नाटक रहा। जिसमें रोलेट एक्ट के विरोध में स्वामी जी ने अंग्रेजों की संगीनों के सामने वीरतापूर्वक अपनी छाती सामने कर दी और अंग्रेज भाग खड़े हुए, नाटक में इस दृश्य का मंचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दयानन्द आर्य ने की।
Table of Contents –

आर्य समाज ने मनाया गणतंत्र दिवस एवं आर्य वीर दल स्थापना दिवस

आर्य वीर दल राजस्थान के सह संचालक आचार्य रविशंकर आर्य ने संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय एवं सेवा कार्य को आर्यवीर दल का लक्ष्य बताया। कार्यक्रम में आर्य वीर दल बयाना अधिष्ठाता श्री परमसुख आर्य, दामोदर लाल आर्य, बिरजू आर्य, सुनैना आर्या, राधा सिंघल, मधु आर्य, पीयूष आर्य, शुभम आर्य, आर्यवीर श्रेयस, पारस, रोहित, निहाल, पीयूष आदि आर्य समाज बयाना के सदस्य, कार्यकर्ता एवं अन्य सहयोगी सम्मिलित रहे। अंत में पुरस्कार एवं प्रसाद वितरण से कार्यक्रम को समाप्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेश आर्य ने किया।
Watch video –
https://youtube.com/shorts/y8LdUL0lWKg?si=EnSIkaIECMiOmarE
इसे भी पढ़ें।
सार्वदेशिक आर्य वीर दल द्वारा फरवरी माह में होने वाले कार्यक्रमों की सूची
गुजरात के मेहसाणा जिले में 5 दिवसीय आर्य वीर चरित्र निर्माण योग व्यायाम प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न