26 जनवरी गणतन्त्र दिवस व आर्य वीर दल स्थापना दिवस के शुभावसर पर पांच दिवसीय आर्य वीर चरित्र निर्माण योग व्यायाम प्रशिक्षण शिविर गुजरात राज्य मेहसाणा जिले के कड़ी ताल्लुका सरसाव गाँव के हाईस्कूल में सम्पन्न किया गया! प्रधानाचार्य मित्तल भाई जी व प्राईमरी स्कूल के प्रधानाचार्या सहित समस्त विद्यालय परिवार भूतपूर्व प्रधानाचार्य प्रह्लाद भाई जी,रमण भाई पटेल जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

तत्पश्चात् आचार्य सहदेव जी की अध्यक्षता में मुख्य प्रशिक्षक आचार्य राजकिशोर जी के द्वारा प्रशिक्षित आर्य वीर वीरांगनाओं ने संचलनम परेड,सर्वांग सुन्दर व्यायाम,व राष्ट्र चेतना सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत भजन प्रस्तुत किए! अतिथियों ने परेड निरीक्षण व सैनिक अभिवादन स्वीकार किया।

जिसमें समस्त विद्यालय परिवार व ग्राम वासियों ने भाग लिया! आचार्य ब्रह्मनिष्ठ जी ने विद्यार्थियों को अनुशासन संस्कार और संकल्प का उपदेश दिया। श्रद्धेय आचार्य सहदेव जी ने राष्ट्र उत्थान में अध्यक्षीय संदेश दिया। वन्दे मातरम् भारत माता के जय जयकार से आकाश गूंज उठा।
Watch video –
https://youtube.com/shorts/y8LdUL0lWKg?si=EnSIkaIECMiOmarE
इसे भी पढ़ें।
आर्य वीर दल स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम
🇮🇳🇮🇳 बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस एवं आर्य वीर दल स्थापना दिवस 🇮🇳🇮🇳