करना है निर्माण हमें तो करना है।
आर्य राष्ट्र निर्माण हमें तो करना है ।।
देश में जन्म लिया है तूने ।
माँ का दूध पिया है तूने ।
जीवन अपना दान, हमें तो करना है। । १ । ।
इसलिए पड़ा निकल है आर्यों का वीर दल 👇🏻 https://aryaveerdal.in/isliye-pada-nikal-hai-aaryo-ka-veer-dal/
कहाँ गई वो तेरी जवानी खून तेरा क्या बन गया पानी।
कष्ट महान आसान, हमें तो करना है। । २||
आर्यावर्त के टुकड़े हो रहे।
आर्यवीरों तुम क्यों सो रहे ।
भारत का उत्थान, हमें तो करना है ।। ३॥
देश जगाना है 👉🏻 https://aryaveerdal.in/desh-jagana-hai/
ऋषि ने जो मार्ग दिखाया। श्रद्धानन्द ने है अपनाया।
लेखराम बलिदान, हमें तो करना है ।।४।।
आर्यवीरों अब घर- घर जाकर सोया आर्य फिर से जगाकर ।
वेद पढ़ो अभियान, हमें तो करना है ।।५।।

