आर्य वीर दल का 32वां आत्मरक्षा एवं योग व्यायाम प्रशिक्षण शिविर सीहोर

0
197
गुरुवार, दिनांक 19 जनवरी 2023 को आर्य समाज लोधी मोहल्ला गंज सीहोर एवं आर्य वीर दल जिला सीहोर द्वारा ग्राम फरड़ जिला शाजापुर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कन्या छात्रावास में सात दिवसीय आर्य वीरांगना आत्म रक्षा एवं योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार से प्रारंभ किया गया।

जिसमें आर्य वीरांगनाओं को जुड़ो कराटे सेल्फ डिफेन्स, अटेक एण्ड डिफेन्स, आसन प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार के साथ ही आर्य वीरदल स्थापना दिवस भी मनाया जायेगा। आर्य वीरदल की स्थापना 26 जनवरी 1929 को हुई थी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अनेक स्थानों पर आर्य वीरदल स्थापना दिवस मनाया जायेगा। जिसका समापन दिनांक 26 जनवरी 2023, दिन गुरुवार को भव्य व्यायाम प्रदर्शन के साथ किया जायेगा। जिसमें आर्य वीरांगनाओं को प्रमाण पत्र, मेडल व शील्ड प्रदान कर पुरुस्कृत किये जायेगें।

आर्य वीर दल के बौद्धिक अध्यक्ष संतोष सिंह आर्य द्वारा इस प्रशिक्षण शिविर में आर्य वीरदल के उद्देश्य, संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय, सेवा कार्य के विषय पर बौद्धिक देकर आर्य वीरांगनाओ को जागरूक किया जायेगा। साथ ही आर्यवीर दल के जिलाध्यक्ष संदीप जी आर्य द्वारा स्वास्थ्य सम्बंधी बाते बताई जायेंगी। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती शर्मिला दिसोरिया वार्डन, श्रीमती संध्या तिवारी सहायक वार्डन, राजाराम परमार लेखापाल एवं उक्त कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग मिल रहा।

आर्य

प्रेरणा स्त्रोत प्रकाश आर्य सभा प्रधान, आशीर्वाद दिनेश वाजपेयी पूर्व प्रांतीय संचालक आर्य वीर दल मध्य प्रदेश एवं विदर्भ एवं मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा उप प्रधान मार्गदर्शक अतुल वर्मा,सभा महामंत्री भैरो सिंह आर्य प्रांतीय संचालक आर्य वीर दल मध्य प्रदेश एवं विदर्भ आर्यवीर दल मध्यप्रदेश एवं आचार्य सुरेश जी आर्य जिला संचालक शाजापुर का विशेष मार्गदर्शन मिल रहा है।

आर्य वीर दल जिला सीहोर बौद्धिक अध्यक्ष संतोष सिंह जी आर्य आर्य वीर दल के कोषाध्यक्ष संजय परमार कार्यक्रम एवं आर्मी दल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गणों में शिविर अध्यक्ष डॉ बृजेश जी झलावा, उप प्रधान विजय कुलश्रेष्ठ, मंत्री शैलेंद्र चंदेल कोषाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, महामंत्री अंकित राठौर, जिला सह संचालक अरुण राठौर, महेंद्र राठौर, राजेंद्र सेन, बॉक्सर भाई व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध आर्य, हेमराज आर्य, प्रचार मंत्री, अनूप आर्य, विशेष मार्गदर्शक संरक्षक बहादुर सिंह, मालवीय महेश राठौर शामिल हैं।

तथा इसमें सुंदरलाल राठौर, बृजेश राठौर, दीपक राठौर, आर्य वीर दल अखाड़ा प्रमुख जितेंद्र मेवाड़ा, मुकेश गौर सीहोर, अखाड़ा प्रमुख राजू राठौड़, शाखा संचालक पवन मेवाड़ा, शरद महेश्वरी, हेमंत राठौर, अभिषेक लोधी गिरधारी, लाल मालवीय आर्य, समाज पुरोहित जगदीश दुबे, पंकज राठौर, नीरज राठौर, नरेश आर्य, हेमंत कुशवाह भूषण, धीमान अमित खरेस कुबेर सिंह, कौशल, धर्मेंद्र मेवाडा, संजय बंजरिया, ओम प्रकाश भारती, कार्यक्रम व्यवस्थापक जितेश नरवरिया,लखन कुशवाहा आदि का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

आर्य समाज में कार्यकर्ताओं का अभाव ना हो इसलिए प्रशिक्षण शिविर एवं शाखाएं स्थापित की जा रही है।

🚩🚩आपका अपना आचार्य विजय राठोर प्रधान आर्य समाज लोधी मोहल्ला गंज सीहोर एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री आर्य वीर दल मध्य प्रदेश एवं विदर्भ🚩🚩

इसे भी पढ़ें।

आर्य उद्देश्य रत्नमाला एवं व्यवहारभानु परीक्षा प्रतियोगिता

आर्य वीर दल भव्य योग शिबीर

आर्य समाज एवं आर्य वीर दल द्वारा 32वां आत्म रक्षा एवं योग प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ सीहोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here