प्रेस विज्ञप्ति
सादर प्रकाशनार्थ
ऋषि बोधोत्सव के अवसर पर आर्य वीर दल पाली मे नगर परिषद पाली द्वारा दयानन्द भवन का शिलान्यास.
पाली @ घेवरचंद आर्य
आर्य समाज पाली एवं आर्य वीर दल पाली के सयुंक्त तत्वावधान मे 1 मार्च 2022 को ऋषि बोधोत्सव मनाया गया इसी अवसर पर नगर परिषद पाली द्वारा दयानन्द भवन का शिलान्यास कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद सभापति रेखा राकेश भाटी, उपसभापति ललित प्रितमानी, पुर्व सभापति महेद्र बोहरा, स्थानीय पार्षद श्रीमति सुखियां कवर मुलसिह भाटी, एवं पूर्व पार्षद जितेन्द्र व्यास के सनिध्य मे आर्य वीर दल व्यायाम शाला लाखोटियां रोड पर हुआ.
इस अवसर पर आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता भंवरलाल आर्य अध्यक्ष चांदमल आर्य, संचालक जगदीश प्रसाद आर्य, महामंत्री जितेंद्र सिंह आर्य, सह कोषाध्यक्ष गजेसिह भाटी, आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उपप्रधान भवरलाल हटवाल, आर्य वीर दल जोधपुर अध्यक्ष हरिसिंह आर्य, संचालक उम्मेद सिह आर्य, कोषाध्यक्ष मदनगोपाल आर्य, सदस्य रोशनलाल आर्य, भंवरलाल बिनवाल, जोधपुर आर्य समाजों की शान वयोवृद्ध समाजसेवी सेवाराम आर्य के नेतृत्व मे आये प्रतिनिधि आर्य समाज महामंदिर संरक्षक हेमसिंह आर्य, महामंत्री प्रवीण गहलोत, कोषाध्यक्ष धीरज आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य, सूरसागर आर्य समाज संरक्षक नरपतसिह आर्य, आर्य समाज पणिनी नगर संरक्षक केलाशचन्द्र आर्य, प्रधान विक्रम सिंह आर्य, आर्य वीर दल बिस्मिल शाखा कोच कुलदीपसिह आर्य, वरिष्ठ आर्य वीर शिवप्रकाश आर्य, भंवरलाल आर्य, आर्य वीर दल जाणुन्दा अध्यक्ष गजेंद्र जांगिड, सचिव मुकेश जाचक आदि की गरीमामय उपस्थिति रही .
कार्यक्रम से पूर्व सुबह ऋषि बोधोत्सव के तहत आर्य समाज पाली के मगाराम आर्य, विजय राज आर्य, शिवराम आर्य, घेवरचंद आर्य, गजेंद्र अरोड़ा, सोहनलाल आर्य के द्वारा देव यज्ञ कर राष्ट्र की खुशहाली की मंगलकामना की गई, जिसमें आर्य वीर दल अध्यक्ष दिलीप परिहार सपत्नीक मुख्य यजमान बने. अध्यक्ष दिलीप परिहार ने कहा की शिवरात्रि को ही बालक मूल शंकर के चित मे सत्य का बोध हुआ जो आगे चलकर दयानन्द के नाम से जगत मे विख्यात हुआ.
शिलान्यास कार्यक्रम मे जनप्रतिनिधि, खेल एवं शिक्षा जगत, आर्य समाजो, आर्यवीर दलो के प्रतिनिधियो का आर्य वीर दल एवं आर्य समाज की और से शाफा बधवाकर माल्यार्पण, स्वागत पट्टीका से स्वागत कर स्मृति चिन्ह् भेट कर बहुमान किया गया. महिला अतिथियों को आर्य विरांगना दल की और से स्वागत पट्टीका. समृति चिन्ह और शाल ओढाकर स्वागत किया गया. पं रामप्रसाद बिस्मिल व्यायाम शाला जोधपुर के जगदीश प्रसाद आर्य द्वारा 11000/- रूपये के सहयोग की घोषणा की गई. जोधपुर के वयोवृद्ध आर्य वीर नारायणसिंह द्वारा सार्वदेशिक सभा द्वारा प्रकाशित चारो वेदो का सेट पुस्तकालय हेतु भेट किये गये.
इस अवसर पर आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य, उपाध्यक्ष शंकर हंस, देवेंद्र मेवाडा, सचिव हनुमान आर्य, योगेन्द्र देवडा, महेंद्र प्रजापति, गणपत भदोरियां, राकेश सोनी, दुष्यन्त प्रजापत, भंवरगौरी, वासुदेव शर्मा, महेश बागडी, हुकमाराम आर्य, भरत आर्य, छवि आर्या, हेमराज आर्य, विरम गुर्जर, पारस मेवाडा, राहुल तेजी, रामचंद्र भट्ट, विष्णु बंजारा, विनोद तोमर, मोहन देवडा, मुकेश देवडा, केलाश आर्य आदि का सहयोग रहा .
घेवरचंद आर्य
प्रवक्ता आर्य वीर दल पाली