*आवश्यक सूचना*
*🇮🇳🇮🇳आजादी के अमृत महोत्सव 🇮🇳🇮🇳* के अवसर पर सार्वदेशिक आर्य वीर दल द्वारा कल वैदिक यज्ञ के उपरांत 14/8/2022 रविवार को झुमरिया, नौगढ़, चंदौली में *आर्य समाज का आजादी में योगदान* विषय पर एक संगोष्ठी एवं जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आदिवासी समुदाय के लोगों को महर्षि दयानंद सरस्वती और आर्य समाज का आजादी में योगदान विषय पर दिनेश आर्य, नंदलाल आर्य जी ने संबोधित किया।
दिनेश आर्य जी ने अपने व्यक्तव्य में आदिवासी समुदाय एवं समाज के दलित एवं पिछड़े वर्ग के सामाजिक उत्थान हेतु सार्वदेशिक आर्य वीर दल के संकल्प को दोहराया और व्यवहारिक रूप से उसे आगे बढ़ाने हेतु सार्थक आंदोलन चलाने का आह्वान किया।
श्री नंदलाल जी ने महर्षि दयानंद और आर्य समाज के आजादी में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
लगभग 80 आदिवासी बच्चों को पारले-जी बिस्किट,केला, साबुन, पेस्ट,लाई चना, खुरमा आदि का वितरण किया गया। इसके अलावा कपड़े और जूते चप्पल आदि भी बांटा गया। आदिवासी समुदाय के साथ सहभोज भी किया गया।
इसके बाद वक्षारोपण कार्यक्रम में पचास पौधों का वितरण किया गया एवं दस पौधे शबरी आश्रम में रोपित किए गए। श्री दिनेश सिंह डी एफ ओ काशी वन प्रभाग पचास पौधे उपलब्ध कराए गए।
विजय आर्य जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के परिवेश में आर्य समाज द्वारा चलाए गए समाज सुधार के आंदोलन को और अधिक गति देने की आवश्यकता है।
दिनेश आर्य
वाराणसी।
🙏🙏🇮🇳🇮🇳🙏🙏
काता प्रदर्शन
पाणिनि कन्या महाविद्यालय बनारस
*तलवार प्रदर्शन*
*हरी विद्या मंदिर शाहुपुरी पडाव चंदौली उत्तर प्रदेश*