दिनांक 22/9/21दिन बुधवार को आर्य वीर दल जिला सहारनपुर की बैठक श्री अनुराग आर्य मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में रेनबो स्कूल इस्लाम नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में विचार विमर्श के पश्चात् आर्य वीर दल का प्रशिक्षण शिविर रेनबो स्कूल में 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक लगाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया । बैठक में स्कूल के प्रबन्धक श्री राकेश कुमार आर्य, स्वामी सुनील जी, मास्टर कोमल सिंह आर्य पूर्व सञ्चालक, श्री अवनीश आर्य जिला सञ्चालक आर्य वीर दल सहारनपुर, श्री राजेश आर्य वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक, श्री मांगे राम आर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला आर्य प्रतिनिधि सभा आदि उपस्थित रहे।
प्रियव्रत शास्त्री
मंत्री आर्य वीर दल जिला सहारनपुर,