संस्कार निर्माण शाखा वर्तमान समय में आप सभी अभिभावकगण अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बहुत चिंतित है। उसका कारण है मोबाईल, टी. वी., बाहरी खानपान, बुरी संगति, नशा आदि । उपरोक्त समस्याओं के निवारण हेतु आर्य वीर दल रोहतक मण्डल समय-समय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शाखाओं और शिविरों का आयोजन करता रहता है।

इसी कड़ी में आर्य समाज प्रधाना मौहल्ला में संस्कार निर्माण शाखा का आयोजन 7 अक्तूबर, 2023 (शनिवार) से आरम्भ किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को आसन, व्यायाम, प्राणायाम, आत्म सुरक्षा, जूडो कराटे सिखाये जाएंगे एवं उत्तम संस्कार दिये जाएंगे, जिससे की बच्चे गलत संगत एवं नशे आदि बुराईयों से दूर रह सकें। आप सभी अभिभावकों से प्रार्थना है कि आप अपने 8 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों को शाखा में भेजे।
शाखा की वेषभूषा :-
लड़कों के लिए : खाकी निक्कर, खाकी पैन्ट, सफेद टी-शर्ट ।
लड़कियों के लिए : सफेद कमीज व सलवार, संतरिया दुप्पटा ।समय : प्रतिदिन सांय 4.30 बजे से 6.00 बजे तक
स्थान: आर्य समाज प्रधाना मौहल्ला, रोहतक
आयोजक : आर्य वीर दल, रोहतकनोट : मौसम के अनुसार समय के परिवर्तन किया जा सकता है।
सम्पर्क सूत्र :- 9467459918, 8168961101 9416203627, 9315539282