राजस्थान के समस्त आर्य समाजों से अपील
आर्य वीर दल राजस्थान का प्रान्तीय स्तर का चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर महर्षि दयानंद स्मृति भवन जोधपुर के तत्वावधान में दिनांक 24 से 31 दिसंबर तक स्मृति भवन रातानाडा जोधपुर में आयोजित किया जाएगा । शिविर में जिन युवाओं ने पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त किया हुआ है, उन्हें शाखा नायक श्रेणी का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं नये आर्य वीरों को प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा । शिविर सहयोग राशि ₹500 रुपए रहेगी । शिविरार्थी खाकी नैकर, सफेद टी-शर्ट ,कॉपी ,पेन आदि आवश्यक सामान साथ में लेकर आए। आप सभी आर्य समाज के पदाधिकारियों से निवेदन है कि अपने आर्य समाज से युवाओं को शिविर में भेजें, जिससे कि हम आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में सफल हो सकें । शिविर स्थल पर 24 दिसंबर को पहूंचना आवश्यक है । अपने आने की सूचना अवश्य देवें ।
निवेदक
भवदेव शास्त्री
प्रान्तीय संचालक आर्य वीर दल राजस्थान 9001434484

