।। ओ३म् ।।
!! अस्माकं वीराः उत्तरे भवन्तु !!
युग-पुरुष महर्षि दयानन्द सरस्वती के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में
रविवार, कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी विक्रमी 2079 तदनुसार 23 अक्तूबर 2022
समय: प्रातः 10 बजे से 12.30 बजे तक
स्थान : वैदिक भक्ति साधन आश्रम, आर्य नगर, रोहतक
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महान क्रान्तिकारी, समाज सुधारक, वेदों के प्रकाण्ड विद्वान, प्रखर राष्ट्रवादी, युगपुरुष महर्षि दयानन्द सरस्वती के बलिदान दिवस पर भाषण एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्राथमिक विद्यालय से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के छात्र-छात्राएं भाग लेकर पुरस्कार जीत सकते हैं।

गीत प्रतियोगिता में 2 से 4 मिनट के भजन / गीत या कविता का विषय ईश्वर भक्ति / देश प्रेम/महर्षि दयानन्द / आर्य समाज / आर्य वीर दल / सामाजिक कुरीतियां / अन्धविश्वास और पाखंड खंडन होना चाहिए।भाषण प्रतियोगिता में निम्नलिखित विषयों में से एक विषय पर 3 से 5 मिनट तक का भाषण प्रस्तुत किया जा सकता है।
कक्षा 1 से 5 तक (प्राथमिक स्तर) :
1. महर्षि दयानन्द, स्वामी श्रद्धानन्द, पं. लेखराम, पं. गुरुदत्त विद्यार्थी महाशय राजपाल, स्वामी ओमानन्द में से किसी एक महापुरुष के जीवन की कोई प्रेरक घटना
2.आर्य समाज के नियम
3. ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना के मंत्र
4. किसी भी भारतीय वीर / वीरांगना के जीवन की कोई प्रेरक घटना ।
कक्षा 6 से 10 तक (उच्च विद्यालय स्तर ) :
1. हिन्दी भाषा का महत्व
2. ईश्वर भक्ति का स्वरूप
3. दिव्य दयानंद
कक्षा 11 से एम.ए तक (महाविद्यालय स्तर ) :
1. कश्मीर झुलसता स्वर्ग
2. अष्टांग योग
3. आर्य समाज का हैदराबाद आन्दोलन
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश शुल्क के रूप में 10 रुपये प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से एक घण्टा पूर्व अधिकारियों के पास जमा करा देवें । सामूहिक गीत या भजन प्रस्तुत करने की अनुमति नहीं होगी ।
आर्य वीर दल, रोहतक मण्डल
सम्पर्क सूत्र : 9315539282, 9467459918, 9416203627, 8529990100
भूमि नमस्कार आर्य वीर दल वीडियो जरूर देखिए।
इस लिंक पर क्लिक कीजिए।
डीएवी ग्रुप ऑफ स्कूल द्वारा आयोजित किया गया आर्य वीर दल शिविर चेन्नई
आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर समापन समारोह संत कबीर नगर
आर्य वीर दल गुरुग्राम में वीर पर्व बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया

