
आर्य वीर दल देश की रक्षा के लिए कृतसंकल्प है। आर्य वीर दल राष्ट्र का सजग प्रहरी है। इसके लिए आर्य समाज खलीलाबाद में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रत्येक आर्य समाज से बच्चों को गुरुकुल भेजने की प्रेरणा दी गई।
माह अक्टूबर 2022 में ओम प्रकाश आर्य मगहर के नेतृत्व में आर्य वीर दल के मण्डलीय शिविर के लिए कबीर चौरा धाम मगहर संतकबीरनगर चुना गया। आर्य वीर दल के प्रतिनिधि मंडल ने शिविर स्थल का निरीक्षण किया । यह स्थान एक दर्शनीय स्थल भी है। प्रमोद आर्य वाराणसी, सत्येंद्र आर्य वाराणसी, प्रमोद आर्य चौरी चौरा, प्रहलाद आर्य गोरखपुर, ज्ञान प्रकाश आर्य बलिया, ईश्वर चंद जी गोरखपुर, ओम प्रकाश आर्य बस्ती, रजनीश आर्य, लार टाउन, गरुण ध्वज पाण्डेय बस्ती, रामशंकर मुनि, ब्रह्मानन्द पाण्डेय बस्ती सम्मिलित रहे।


https://aryaveeranganadal.com/hari-vidya-mandir-sahupuri-padav-chandauli-uttar-pradesh-2022/

