आर्यवीर दल की जिलास्तरीय समिति का गठन किया गया
दादरी के आर्य हिंदी संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित जिलेभर के विशिष्ट आर्यों एवं आर्यवीर कार्यकर्त्ताओं की बैठक में आर्यवीर दल की जिलास्तरीय समिति का गठन किया गया। आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रस्तोता एवं आर्यसमाज दादरी के संरक्षक देवदत्त आर्य की अध्यक्षता में तथा प्रमुख आर्यसमाज प्रचारक धर्मपाल आर्य धीर शास्त्री भाण्डवा, स्वामी प्रकाशमुनि वेद मंदिर पाण्डवान के सानिध्य में आर्यवीर दल भिवानी के मंडलपति विमलेश आर्य ने आर्यवीर दल चरखी दादरी की कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रांतीय अधिकारियों के द्वारा कुलदीप आर्य शास्त्री बाढ़ड़ा को पहले ही आर्यवीर दल मंडलपति नियुक्त किया जा चुका है। आज की बैठक में आचार्य प्रवीणकुमार आर्य हिंदी संस्कृत महाविद्यालय दादरी, बिशनसिंह आर्य झोझूकलां व अजय आर्य शास्त्री भाण्डवा को उपमंडलपति, नरेश कुमार आर्य शास्त्री ढ़ाणी फौगाट, सुरेन्द्र आर्य चन्देनी व विक्रमपाल आर्य शास्त्री को उपमंत्री, राकेश कुमार आर्य शास्त्री गुरुकुल दादरी को कार्यालय मंत्री, प्राध्यापक जितेन्द्र आर्य झोझूकलां को कोषाध्यक्ष, देवदत्त आर्य रुदड़ौल को सहकोषाध्यक्ष, सोमदेव आर्य चरखी को शारीरिक शिक्षाध्यक्ष, स्वामी सच्चिदानन्द सरस्वती, महाशय आजादसिंह आर्य छील्लर व बलवान आर्य शास्त्री नांधा को बौद्धिक अध्यक्ष, धर्मपाल आर्य धीर शास्त्री भाण्डवा, प्राध्यापक देवदत्त आर्य दादरी, आचार्य देवीसिंह बलाली व मा. टेकराम आर्य मंदौला को मंडल संरक्षक, पवन आर्य शास्त्री ढ़ाणी फौगाट को प्रचारमंत्री, तथा आत्माराम आर्य अखत्यारपुरा, जयदीप आर्य दादरी, सत्यपाल आर्य पाण्डवान, जयकरण आर्य धनासरी एवं सत्यवीर आर्य शास्त्री बादल को प्रतिष्ठित सदस्य नियुक्त किया। इनके अतिरिक्त विनोद कुमार आर्य को दादरी शहर का, प्रवेश आर्य को बाढ़ड़ा का व नवीन कुमार आर्य योगी को बौंदकलां का नगरनायक नियुक्त किया गया।
इन सब नवनियुक्त कार्यकर्त्ताओं को अपने अपने अधिकार क्षेत्र में खण्ड स्तरीय एवं गांव स्तर पर कार्यकारिणी नियुक्त करने के व आर्यवीर के कार्य को बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर खंड स्तर पर शिविरों के आयोजन एवं शाखाओं की कार्ययोजनाएं बनाई गई।
इस अवसर पर आर्य समाज दादरी के प्रधान एडवोकेट कर्मवीर आर्य छिकारा, महाशय रामकुमार आर्य झोझूकलां, सत्यवान आर्य जेवली, भूपेंद्र आर्य रामलवास, मा. श्यामसुंदर आर्य, रामसिंह श्योराण, सुरेन्द्र आर्य शास्त्री खातीवास, आर्य समाज दादरी के मंत्री सोमवीर आर्य, रहा जगदीशचन्द्र आर्य गोकल, दयाराम आर्य, रामकिशन आर्य, राजेंद्र आर्य वर्मा, रवीन्द्र आर्य दगड़ौली आदि उपस्थित थे।
