Awwal⚜️⚜️⚜️ ओ३म् ⚜️⚜️⚜
*ओन लाइन कार्यशाला सफलता पूर्वक सम्पन्न*
आर्य वीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओन लाइन कार्यशाला दिनांक ३० जनवरी २०२२ को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। जिसमें आचार्य नन्द किशोर आर्य ( प्रचारक सार्वदेशिक आर्य वीर दल ) आचार्य पंकज आर्य ( कार्यकारी संचालक आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश ), आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ( वैदिक प्रवक्ता एवं संचालक आर्य वीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश ), श्री बृहस्पति आर्य ( महामन्त्री आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश ), श्री भीष्म आर्य ( भजनोपदेशक, बिजनौर ), श्री विनोद आर्य ( भजनोपदेशक, म०प्र० ) ने विचार व्यक्त किये।
कार्यशाला में आचार्या आदेश आर्या ( प्राचार्या आर्य कन्या गुरुकुल, मेरठ ), श्री आजाद सिंह ( पूर्व उपप्रधान संचालक सार्वदेशिक आर्य वीर दल ), आचार्य नरेन्द्र आर्य ( संचालक आर्य वीर दल महाराष्ट्र ), श्री भैरों सिंह आर्य ( संचालक मध्य प्रदेश ), मा० कृष्णपाल आर्य ( महामन्त्री आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश ), डॉ॰ हरिसिंह आर्य ( संगठन मन्त्री आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश ), डॉ॰ विवेक आर्य ( संचालक मध्य उत्तर प्रदेश ), श्री व्यंकटेश हालिंगे ( अधिष्ठाता आर्य वीर दल महाराष्ट्र ), श्री मवासी सिंह ( संगठन मन्त्री आर्य वीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश ), आचार्य चन्दन मित्र ( संचालक मण्डल बरेली ), श्री विद्या सागर ( संचालक मण्डल मेरठ ), श्री रविकर आर्य ( संचालक मण्डल अलीगढ़ ), पं० विपिन विहारी ( मण्डल आगरा ), श्री ओमवीर आर्य मण्डल सहारनपुर ), तथा आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकारी, जिला संचालकों के साथ- साथ पूरे देशभर से अनेक आर्य समाजों और आर्य वीर दल के अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शीघ्र ही प्रत्येक जनपद का प्रवास करके संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा, इस कार्य ने लिए जनपद संचालक अपनी अनुकूलता संचालक आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री जी को शीघ्र अवगत कारायें।
कार्यशाला और संगठन के बारे में अपने विचार भेजने के लिए और अधिक जानकारी के लिए आप हमें वाट्साप 9897060822 पर सम्पर्क अवश्य करें।
धन्यवाद ।
निवेदक
आचार्य जीवन सिंह आर्य
महामन्त्री आर्य वीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश
