आप सभी आर्य वीरों एवं आर्य बन्धुओं को सूचित करते हुए करते हुए अत्यधिक हर्ष हो रहा है कि सार्वदेशिक आर्य वीर दल वाराणसी परिमंडल द्वारा एक माह के सघन प्रशिक्षण शिविरों में लगभग तीन सौ के करीब आर्य वीरों ने छः शिविरों में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
व्यायाम शिक्षक श्री रुपेंद्र आर्य जी के अथक परिश्रम द्वारा आर्य वीरों की नयी पौध तैयार करने में हम सफल रहे वाराणसी परिमंडल में आर्य समाज में नयी ऊर्जा का संचार हुआ।
शिविरों का क्रम निम्नवत् रहा –
१) सुल्तानपुर, रामनगर, वाराणसी
२)भोगाबीर,लंका, वाराणसी
३)सुकृत, सोनभद्र
४)भगौतिदेई,चुनार मिर्जापुर
५)जंगी गंज, भदोही
आर्य समाज रेमां चंदौली उत्तर प्रदेश
६) चिरईगांव, वाराणसी।
विशेष
अ – झुमरियां, नौगढ़, चंदौली में सेवा शिविर।
ब – स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मोटरसाइकिल रैली
ये सभी आयोजन अत्यधिक उत्साह पूर्ण और अनुशासित रुप से सम्पन्न हुए। संगठन के सभी पदाधिकारियों का आपसी सहयोग अत्यधिक प्रशंसनीय रहा और सभी के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायक रहा।
आगामी दिनों में पुनः विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित करने का निर्णय किया गया है एवं ६० आर्य वीरों का पूर्णकालिक शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है। ।
