आर्य समाज को गति देने को आर्य वीर दल युवाओं को जोड़ रहा : ढांडा

0
69

आर्य समाज को गति देने को आर्य वीर दल युवाओं को जोड़ रहा : ढांडा

पानीपत. शारीरिक एवं चरित्र निर्माण शिविर में भाग लेते विद्यार्थी।

। पानीपत

■ आर्य वीर दल व आर्य सीनियर सेकंडरी स्कूल के शारीरिक एवं चरित्र निर्माण शिविर का स्कूल में । रविवार को समापन हो गया। जिसमें मुख्यातिथि विकास, ■ सहकारिता एवं पंचायत मंत्री ■ महीपाल ढांडा, विशेष अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी सुरेश काबरा, आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा प्रधान सेठ राधा कृष्ण आर्य व संरक्षक सुरेश मलिक आर्य रहे। स्कूल प्रबंधक समिति प्रधान वीरेंद्र आर्य, रामपाल सिंह, राजेंद्र जागलान व मेहर सिंह सभी अतिथियों को सम्मानित किया।

मुख्यातिथि ने कहा कि आर्य समाज को नई गति देने के लिए

आर्य वीर दल युवाओं जोड़ रहा है। युवाओं को शारीरिक और चारित्रिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। अच्छे विचारों का सूत्रपात कराया जा रहा है। सेठ राधा कृष्ण आर्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। युवाओं को सत्य, अहिंसा और अनुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता। प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए । स्कूल प्रबंधक ने कहा कि शिक्षा और अनुशासन का संगम हमारे जीवन को सशक्त और सफल बनाता है। मौके पर जोगिंद्र रावल, सौरभ आर्य, राजेश आर्य, तीरथराम मुतनेजा व अशोक अरोड़ा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here