सार्वदेशिक आर्य वीर दल वाराणसी परिमंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित शिविरों के क्रम में सुकृत, सोनभद्र में श्री राजकुमार आर्य जी के विद्यालय में आर्य वीरों को सर्वांगसुन्दर व्यायाम, सूर्य और भूमि नमस्कार,सैनिक शिक्षा, कराटे और योगासनों का सघन अभ्यास कराया गया। उन्हें वैदिक संस्कृति और धर्म से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के समापन पर श्री प्रमोद आर्य संचालक, आर्य वीर दल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, श्री राजकुमार आर्य,श्री सभापति जी आदि लोगों की उपस्थिति रही। सम्पूर्ण प्रशिक्षण व्यायाम शिक्षक रुपेंद्र जी द्वारा संचालित किया गया। इस शिविर में आर्य वीरो की संख्या 50 रही तथा बच्चों ने आर्य वीर दल के कार्यक्रमों को बड़े उत्साह से सीखा और समापन में आसपास के गणमान्य लोग इस कार्यक्रम को देखने आए थे। और बहुत अधिक प्रभावित होते हुए आगे भी निरंतर आर्य वीर दल के कार्यक्रमों एवं शिविरों के माध्यम से बच्चों में नैतिक एवं चारित्रिक बौद्धिक शारीरिक विकास कर उन्हें योग्य व्यक्तित्व से परिपूर्ण युवा निर्माण करना है। यह प्रशिक्षण शाखा 25 जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक चला और आगे भी चलते रहे इसके लिए वहां पर शाखा संचालन करने के लिए शाखा नायक की की जिम्मेदारी दी गई

विडियो देखने के लिए क्लिक करें👇
सूर्य नमस्कार
योगासन


