हो आदर्श हमारा जीवन, ऐसा कर दिखलायें।
हम आर्य वीर बन जायें।।
तन को सुंदर स्वस्थ बनाना हमारा कर्तव्य है,
धर्म अर्थ और काम मोक्ष सबका जो है आधारा।
शिवसंकल्प रहे मन निशिदिन ऐसा यत्न बनाये ,
हम आर्यवीर बन जायें ।।1।।
आज्ञा मान पिता के वन में चौदह वर्ष बितायें,
असुरों का संहार किए फिर लौट अयोध्या आयें।
जीवन में आदर्श राम का हम भी तो अपनायें ,
हम आर्यवीर बन जायें।।2।।

श्रीकृष्ण जी बने सारथी अर्जुन के संग जाई,
अट्ठारह दिनों में कौरव सेना को था दिया हराई।
ब्रह्मतेज और छात्रधर्म का बन आदर्श दिखायें,
हम आर्यवीर बन जायें।।3।।
महाराणा प्रताप शिवा ने गर्दन नहीं झुकाई,
आक्रमणकारी यवनों से जीवन भर करी लड़ाई ।
स्वतंत्रता के पहरुओ पर क्यों न हम इठलाये,
हम आर्यवीर बन जायें ।।4।।
धर्म की रक्षा हेतु हकीकत सर अपना कटवाये,
गुरु गोविंद सिंह के बच्चें दीवारों में चुनवाये।
बलिवेदी पर बंदा बैरागी जीवन भेंट चढायें,
हम आर्यवीर बन जायें ।।5।
सत्य धर्म का पथ दिखलाया पिये जहर के प्याले,
किसी ने बरसाए पत्थर फेंके विषधर थे काले।
उपकार किये जितने ऋषि ने उन्हें कैसे आज भुलाये,
हम आर्यवीर बन जायें ।।6।
दुर्गावती लक्ष्मीबाई ने युद्ध किया था भारी ,
आजादी के लिए लडी लेकर तलवार दुधारी।
वीर बहादुर माताओं के चरणों में शीश झुकाये,
हम आर्यवीर बन जायें ।।7।।
बिस्मिल शेखर भगत सिंह आजादी के परवाने,
सुभाष चंद्र नेता जी जिसको सारी दुनिया जाने।
उन वीरों के पदचिन्हों पर आगे बढते जायें,
हम आर्यवीर बन जायें ।।8।।
इन खबरों को भी पढ़ें।
युवा चरित्र निर्माण प्रशिक्षण शिविर बरगढ़ ओड़िशा
छोटे-छोटे पाँव हैं( संकल्प गीत)
आर्य वीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश सरस्वती प्रान्तीय शिविर 2023

