स्थान – ऋषि उद्यान, अजमेर, राजस्थान आर्य वीर दल शिविर दिनांक – १४ से २१ मई २०२३ तक
आर्य वीरांगना दल शिविर दिनांक – १९ से २५ जून २०२३ तक सभी आर्य वीरों व वीरांगनाओं को नमस्ते।
आप सभी आर्य वीर एवं आर्य वीरांगनाओं को सूचित किया जाता है कि आर्य वीर व आर्य वीरांगना श्रेणी का प्रशिक्षण शिविर ऋषि उद्यान अजमेर में आयोजित किया जाएगा।

आर्य वीर एवं आर्य वीरांगना श्रेणी का प्रशिक्षण शिविर की विशेषता –
१- शिविर आर्यवीर दल अजमेर एवं परोपकारिणी सभा अजमेर के संयुक्त तत्वावधानमें आयोजित होगा । इसमें राष्ट्रीय स्तर के शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
२- शिविर में सहयोग राशि ५००/- रुपये रहेगी।
३- सभी को गणवेश में रहना अनिवार्य होगा। गणवेश यदि उपलब्ध नहीं है तो शिविर स्थल से क्रय कर सकते हैं।
४- इस शिविर में सैनिक शिक्षा का विशेष प्रशिक्षण होगा।
५- आर्य वीर शिविर स्थल पर १३ मई २०२३ व आर्य वीरांगना शिविर में १८ जून २०२३ को रात्रि तक आना अनिवार्य है।
६- शिविर में भाग लेने वाले आर्य वीर अपनी आने की सूचना श्री कमलेश पुरोहित को चलभाष संख्या ९८२८१८०१९७ एवं आर्य वीरांगना की सूचना श्रीमती सुलक्षणा शर्मा को चलभाष संख्या ९४१३६९५४८९ पर अवश्य देवें।
धन्यवाद |
विश्वास पारीक जिला संचालक- ९४६००१६५९० आर्य वीर दल एवं आर्य वीरांगना दल अजमेर परोपकारिणी सभा, अजमेर
वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
इन खबरों को भी पढ़े।
आर्य वीर दल,जिला मेरठ के तत्वावधान में योग-व्यायाम, चरित्र निर्माण एवं आदर्श युवा निर्माण का आयोजन

