आर्य वीरांगना प्रशिक्षण शिविर
राष्ट्र प्रेमी सज्जनों शीतकालीन अवकाश पर बेटियों के सर्वागिण विकास के लिये सत्य सनातन गुरुकुल के सुंदर वातावरण में एक विशिष्ट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बाहर से आमंत्रित कुशल प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षिकाओं द्वारा बेटियों को स्वास्थ्य हेतु योग आसन प्राणायाम, आत्मरक्षा हेतु जुडो कराटे कुग्फ लाठी चाकू एवं जीवन आदर्श बनाने के लिये सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रवचन एवं यज्ञ व ध्यान का क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जायेगा। अतः आप इस स्वर्णिम अवसर का लाभ अपने बेटियों को देने से न चूकें
शिविरार्थियों के लिये आवश्यक निर्देश
शिविरार्थी 24 दिसम्बर रविवार को सायंकाल तक शिविर स्थल पर अवश्य पहुंच जायें। शिविर में सफेद सलवार सूट एवं जूते-मोजे, चादर, ठंड के कपड़े और थाली गिलास कटोरी, तेल कंधी, ब्रश, साबुन, टार्च आदि दैनिक उपयोग की वस्तु साथ लेकर आवें
शिविरार्थी की आयु 13 से 25 वर्ष की हो।
प्रत्येक शिविरार्थी को पंजीयन शुल्क 100/- अनिवार्य है ।
भोजन आवास एवं बिस्तर की व्यवस्था गुरुकुल की ओर से निःशुल्क रहेगा । शिविरार्थी कोई भी किमती सामान साथ लेकर न आवें ।
सहयोगी संस्थाएं – आर्य समाज कांसा, ज्ञान गंगा संस्कृत विद्यालय कांसा, अझिवीर फउण्डेशन कांसा
निवेदक
आचार्य रणवीर आर्य (संचालक-सत्य सनातन गुरुकुल)

