आर्य वीरांगना शिविर
दिनांक: 25 से 30 दिसम्बर 2023
आप सभी को यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि आपके प्रिय आदर्श कन्या गुरुकुल आमसेना में आर्य वीरांगना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से युवा समाज प्रभावित है, फलस्वरूप देश में भोगवाद, अराजकता की चकाचौंध तीव्रता से बढ़ती जा रही है। इन सब समस्याओं के समाधान हेतु देश के भावी पीढी को सचेत, सफल और चरित्रवान् बनाने के लिये गुरुकुल आश्रम आमसेना की ओर से विभिन्न स्थानों में समय-समय पर आर्य वीरांगना शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में आगामी 25 से 30 दिसम्बर तक आदर्श कन्या गुरुकुल आमसेना की पुण्यभूमि में इस शिविर का आयोजन होने जा रहा है।
शिविर में शिक्षणीय विषयः
- शारीरिक शिक्षाः जिसमें प्राचीन व्यायाम, योगासन, प्राणायाम, लाठी, भाला तलवार, चाकू आदि के साथ जूड़ी-कराटे, कुम्फूएवं नानाविध खेल आदि।
- 2. नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षाः जिसमें शान्ति से रहने का उपाय, प्रभुभक्ति के उपाय, उन्नति के परमोत्कर्ष पर पहुँचने के उपाय आदि।
- बौद्धिक शिक्षा : जिसमें बुद्धिमान्, प्रज्ञावान् बनने के लिये सरलतम उपायों के साथ में प्रथम श्रेणी में पास होने के उपाय, बुद्धि सर्वदा अवसाद मुक्त रहने उपाय तथा वैदिक सिद्धान्तों को अपूर्व बातें ।
- समाज के शत्रुः दुर्व्यसन, अज्ञान, कुसंग दूरीकरण के उपाय।
- 5. प्रणायाम चिकित्सा द्वारा असाध्य रोगों के निराकरण के उपाय।
- युवतियों के अन्दर माता-पिता, गुरु-आचार्यों के प्रति श्रद्धा जागृत करने के उपाय।
- सैनिक, पुलिस, व्यायाम शिक्षक आदि पदों पर सरलता से पहुँचने के उपाय।
- चरित्र निर्माण के साथ-साथ व्यवहार एवं वाक् कला में प्रवीणता हासिल करने के उपाय।
- सहयोग, विनम्र, आत्मनिर्भरता आदि गुणों के विकास के उपाय ।
विशेष द्रष्टव्य: शिविर में 13 से 25 वर्ष के आयु वाले युवती भाग ले सकते हैं तथा अपने आने की पूर्व सूचना देकर गुरुकुल में 24 दिसम्बर में सायंकाल तक पहुँचे। पंजीयन शुल्क 100 रुपये है। भाग लेने के इच्छुक युवतियाँ जूता- मोजा, कापी-पेन, थाली-ग्लास, शीतकालीन वस्त्र आदि साथ लावें।

स्वामी धर्मानन्द सरस्वती संचालक गुरुकुल आश्रम आमसेना

