राष्ट्रपितामह महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयन्ती के अवसर पर आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश का 200 कुण्डीय महायज्ञ अधिकारी कार्यकर्ता प्रान्तीय महा सम्मेलन अलीगढ़ रविवार, 15 अक्टूबर 2023
स्थान : नुमाइश मैदान, जी० टी० रोड, अलीगढ़
आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश का द्वारा आयोजित 200 वीं कुण्डीय महायज्ञ –
मान्यवर,
आपको जानकर अत्यन्त हर्ष होगा कि एक ऐसे व्यक्तित्व जिनका पूरा जीवन ऐसे संघर्ष की कहानी है जिसने संसार के कल्याण के लिये 17 बार जहर पिया। अज्ञान, अन्याय, अंधविश्वास, अधर्म, पाखण्ड के विरोधी, समग्र क्रान्ति के अग्रदूत, महिला, अनाथ, विधवा व दलितों के उद्धारक, स्वतन्त्रता सेनानियों के प्रेरणापुंज, आजादी का देवता, ईश्वरीय ज्ञान, वेदों को पुनः स्थापित करने वाला, संस्कृत व संस्कृति का ध्वजवाहक, युग दृष्टा, अखण्ड ब्रह्मचारी आनंदकंद ऋषि दयानन्द की 200 वीं पावन जन्म जयन्ती के शुभ अवसर पर आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को आचार्य स्वदेश जी महाराज, मथुरा की अध्यक्षता में एवं महान समाजसेवी महाशय राजीव गुलाटी MDH के पावन सानिध्य में 200 कुण्डीय यज्ञ के साथ प्रान्तीय आर्य वीर अधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है।

अतः आप सभी आर्य वीर दल के कार्यकर्ताओं से अपील है कि अपने परिवार व इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रम में सम्मलित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। आर्य वीर दल के कार्यक्रम में आर्य जगत के विद्वान, विदुषी, सभी गुरुकुल एवं अनेक आर्य संस्थायें भाग ले रही हैं।कार्यक्रम की सफलता हेतु आप अपनी सामर्थ्यानुसार भोजन सामग्री, यज्ञ सामिग्री या सात्विक दान आर्य वीर दल उ०प्र० के बैंक ऑफ इण्डिया, शाखा-रामघाट रोड, अलीगढ़ के खाता सं0 775120110000585,
IFSC कोड: BKID0007751 में डालकर या चैक देकर कृतार्थ करें, संगठन आपका सदैव आभारी रहेगा। आगंतुक महानुभावों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था पूर्णतया निःशुल्क है।
निवेदक : आर्य वीर दल उ० प्र० एवं समस्त आर्य परिवार-आर्यावर्त
संपर्क सूत्र : 7982998135, 9717497035, 9758763878, 9837078575, 9411490560 9911112243, 9760003974 9412397906, 9627696396
नवीन प्रेस, अलीगढ़ आर्य वीर दल बढ़ेगा तो आर्य समाज बचेगा, आर्य समाज बचेगा तो देश बचेगा।


