Home आर्य वीर दल आर्य वीर दल चरित्र निर्माण “संभागीय प्रशिक्षण शिविर” कानपुर, देहात उ0... 
- आर्य वीर दल शिविर आयोजक : जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, कानपुर देहात उ0 प्र0
- स्थान – डॉ० शिव नारायण आर्य इण्टर कालेज, मुरलीपुर रार, कानपुर नगर ।
- शुभारंभ – 18 जून रविवार
- समापन – 25 जून रविवार 2023
- आज देश के समक्ष चरित्र का सबसे बड़ा संकट है। व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राष्ट्रीय चरित्र के अधःपतन से आप सभी सुपरिचित मान्यवर,है। अतः देश धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिये देश के नवयुवकों को संस्कारित करने, उन्हें शारीरिक, आध्यात्मिक और सामाजिक उन्नति से युक्त करने तथा देश भक्ति के भावों से ओत-प्रोत कर उन्हें चरित्रवान सुयोग्य नागरिक बनाने के लिए आर्यवीर दल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जाते है।इस शिविर में प्रदेश के सुयोग्य शिक्षकों व विद्वानों के कुशल प्रशिक्षण में आर्यवीर दल कानपुर देहात का संभागीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में सर्वांग सुन्दर व्यायाम, योगासन, अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण, जूडो कराटे मलखम्ब तथा बौद्धिक सांस्कृतिक आध्यामिक प्रवचन, यज्ञ-संध्या योग साधना द्वारा चरित्र निर्माण अनुशासन और सच्चे अर्थों में मानव निर्माण की दिशाये दीप्तिमान होगी। इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठायें। अपने क्षेत्र की आर्य समाजों व शिक्षण संस्थाओं से प्रशिक्षणार्थी अवश्य भेजे ।अभिभावकों से निवेदन यदि आप चाहते है कि आपका पुत्र
- उत्तम् विद्यार्थी, उत्तम पुत्र, उत्तम नागरिक, बलवान, चरित्रवान, राष्ट्र भक्त, ईश्वर भक्त, मातृ-पितृ भक्त बनें।
- महान बनें प्रत्येक कार्य में अव्यल हों
- आपको मान सम्मान दें।तो उन्हें शिविर में अवश्य भेजिए केवल आठ दिन के लिए, हम प्रयास करेंगे उनके• व्यक्तित्व निर्माण का जीवन निर्माण का शारीरिक निर्माण का चरित्र का निर्माण
- अपने पुत्र को शिविर में भेजने का संकल्प लें।आप भी शिविर में अन्तिम दिन सपरिवार सादर आमन्त्रित हैं।हम चाहते हैं….. आप कुछ बनकर दिखाएँ-
- प्रिय युवको से :-
- आप में प्राणशक्ति बढे ।
- आपके जीवन स्वप्न पूरे हो
- स्मरण शक्ति को बढ़ाएँ ।
- आधुनिक कलाएँ सीखें।
- व्यक्तिगत विकास करें।
- स्वस्थ, निरोग एवं सुन्दर रहें ।तो आज और अभी ‘प्रतिज्ञा’ करें कि मुझे आठ दिन के लिए शिविर में भाग लेना है।।
- उत्तम विद्यार्थी बने ।
- योग, प्राणायाम, ध्यान सीखें।
- जूडो-कराटे, लाठी, भाला, चाकू, तलवारें सीखें।हम आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं ।