मगध प्रमण्डलीय आर्य सभा की बैठक आज प्रातः 11-30 आर्य
समाज, मानपुर, गया में सभा प्रधान
श्री बच्चू लाल आर्य जी की अध्यक्षता
मे प्रारम्भ हुआ। जिसमें आर्य समाज
बिहार शरीफ मे आयोजित आर्य वीर दल शिविर 14 से 19 नवम्बर 2021
को पूर्ण सफलता के लिए सभी आर्य
जनों ने तन मन धन से सहयोग करने
का संकल्प लिया। और 80,000/=
रूपये की राशि वहीं सभा में ही
इकट्ठा हो गया।

सभा का आगामी निर्वाचन
दिसम्बर माह में होगी,तिथि बाद मे
घोषित की जायेगी।
आर्य समाज को गतिमान
बनाने के लिए बहुत सारे निर्णय लिए
गये,जिसे आगामी नयी कमेटी के
द्वारा मूर्त रूप दिय़ा जायेगा।
बहुत दिनों के बाद हुए
इस बैठक में अच्छी उपस्थिति ने
सभा में उत्साह का वातावरण बना
दिया। लग रहा था सभी लोग पर्व
मनाने आये हैं।
संजय सत्यार्थी

