🌷 ओ३म् 🌷
👉 ऐसे मनाएं वीर पर्व
👉 आर्य समाज की युवा इकाई ⚔️ आर्य वीर दल अनेक प्रांतों में निरंतर कार्य कर रहा है। युवाओं का सही मार्गदर्शन करते हुए, उन्हें आर्य समाज से जोड़कर राष्ट्र उन्नति का साधन आर्य वीर दल बन रहा है।
👉 प्रत्येक समाज व देश की युवा पीढ़ी ही रीढ होता है। जैसे रीढ़ विहीन शरीर एक क्षण के लिए भी स्थिर नहीं रह सकता, उसी प्रकार चरित्रवान व संस्कारी युवाओं के बिना श्रेष्ठ समाज की स्थिरता की कल्पना नहीं कर सकते।
👉 आर्य वीर दल स्वामी देवव्रत जी के नेतृत्व में नित्य प्रगति के उच्च सोपान तय कर रहा है।
👉 ग्रीष्म व अन्य अवकाशों में आर्य वीर दल शिविरों के माध्यम से युवाओं को जागृत कर रहा है।
👉 इसके अतिरिक्त समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हम अपनी सांगठनिक शक्ति का प्रदर्शन करते ही हैं।
👉 इसी क्रम में हम प्रतिवर्ष विजयादशमी के दिन वीर पर्व मनाते आए हैं।
👉 इस वर्ष यह वीर पर्व 15 अक्टूबर 2021 को मनाया जा रहा है।
👉 अधिसंख्य पर्व के रूप में इसे मनाया जाये, जिसमें नये, पुराने, छोटे, बड़े सब उपस्थित हों।
🙏 आप सभी अधिकारी, व्यायाम शिक्षक, कार्यकर्ता व आर्यवीर अपने-अपने स्थानों पर इस वीर पर्व को उत्साह पूर्वक मनाएं, जिसमें विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाए।

🌷 कार्यक्रम 🌷
१ ध्वजारोहण
२ ग्राम व नगर कीर्तन, शोभा यात्रा शासकीय अनुमति से।
३ प्रबुद्ध लोगों को निमंत्रण।
४ अधिकारियों का संदेश।
५ आर्यवीर गीतांजलि से गीत गायन।
६ आर्यवीरों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन।
७ नए लोगों को निमंत्रण।
८ वीर निधि का संग्रह करना।
९ अपनी क्षमता अनुसार प्रसाद आदि का वितरण।
१० उत्साह, उमंग, वीरता के भाव अनुशासन में रहते हुए प्रकट करें।
११ संस्कृति, शक्ति, सेवा के भावों को और अधिक समृद्ध करने का प्रयास करें।
१२ इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की सूचना भी दे देवें।
१३ दीपावली के दिन ऋषि निर्वाण दिवस, 23 दिसंबर 2021 स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस एवं 26 जनवरी 2022 को आर्य वीर दल स्थापना दिवस मनाए जाएंगे।
👉 अन्य कार्यक्रम अपनी सुविधानुसार अनुशासन में रहते हुए करें।
धन्यवाद
🙏 निवेदक
सत्यवीर आर्य
प्रधान संचालक
📱 9414789461
वेदप्रकाश आर्य
महामंत्री
📱 9416211809
