आर्य वीर दल
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, बलिया एवं आर्य वीर दल (पूर्वी उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में आयोजित
क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर
🗓 दिनांक: 28 सितम्बर 2026 (सोमवार) से 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) तक
आगमन: 27 सितम्बर 2026 (रविवार) सायं 4:00 बजे तक
समापन: 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) दोपहर 12:00 बजे
क्या आप…?
- दिनभर शांत, प्रसन्न, संतुष्ट एवं निर्भीक रहना चाहते हैं?
- अपनी बुद्धि को अधिक कुशाग्र एवं एकाग्र बनाना चाहते हैं?
- अपने कुसंस्कारों एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों पर विजय पाना चाहते हैं?
- आत्मा के वास्तविक स्वरूप का अनुभव करना चाहते हैं?
- अपनी चंचल इन्द्रियों एवं मन पर नियंत्रण प्राप्त करना चाहते हैं?
- योग, प्राणायाम एवं ध्यान का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं?
- ध्यान के माध्यम से अपनी आत्मिक एवं मानसिक शक्ति का विकास करना चाहते हैं?
- यज्ञ की वैज्ञानिकता एवं उसके आध्यात्मिक महत्व को समझना चाहते हैं?
- यज्ञ चिकित्सा के मूल सिद्धांतों को जानना चाहते हैं?
- आयुर्वेदिक घरेलू उपचारों की उपयोगी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं?
- मानसिक एवं शारीरिक विकारों से मुक्ति का मार्ग जानना चाहते हैं?

शिविर मार्गदर्शन
शिविराध्यक्ष: पूज्य आचार्य चन्द्रेश जी
मुख्य प्रशिक्षक: आचार्य संदीप आर्य जी
संचालक: आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक
संयोजक: राजेश आर्य
पात्रता एवं आवश्यक निर्देश
- आयु 21 से 75 वर्ष तक के साधकों को प्राथमिकता।
- माताएँ एवं बहनें भी सादर आमंत्रित हैं।
- न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण हो तथा हिन्दी पढ़ने, लिखने एवं बोलने में सक्षम हों।
- सत्यार्थ प्रकाश एवं योगदर्शन का स्वाध्याय करके आएँ।
- गुरुकुलीय एवं शिविर की अनुशासित दिनचर्या का पूर्ण पालन करने में सक्षम हों।
- किसी अतिरिक्त सेवक पर आश्रित न हों।
- मौन, साधना एवं आत्मविकास के प्रति समर्पित भाव रखते हों।
- गंभीर रोग, अत्यधिक अशक्तता, नशे की प्रवृत्ति अथवा साधना के प्रति उदासीन व्यक्ति कृपया आवेदन न करें।
शिविर स्थल
संत सदाफल आश्रम
स्थान के निकट, मिढ्ढा, बलिया, उत्तर प्रदेश
पंजीकरण एवं सम्पर्क
वेबसाइट: vaidiksanatanprahari.com
मोबाइल: 8130731594
शिविर शुल्क : ₹1100/-
सीमित स्थान – इच्छुक साधक शीघ्र पंजीकरण कर अपना स्थान सुरक्षित करें।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶

