आर्य वीर दल राजस्थान का प्रांतीय शिविर 27 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक सवाई माधोपुर स्थित स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल, मल्हारना में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को वैदिक संस्कार, शारीरिक प्रशिक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना था।

31 दिसंबर को इस शिविर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें आर्य वीर दल के अध्यक्ष डॉ. स्वामी देवव्रत सरस्वती, गुरुकुल के प्राचार्य सोमदेव आचार्य, उपाचार्य सर्वमित्र, एवं शाखा नायकों को प्रशिक्षण व्यायाम शिक्षक हर्षवर्धन जी द्वारा दिया गया। और ग्रामवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस शोभा यात्रा ने क्षेत्र में एकता और वैदिक मूल्यों के प्रसार का संदेश दिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को शारीरिक व्यायाम, आत्मरक्षा के गुर और वैदिक जीवनशैली की जानकारी दी गई, जिससे उनमें अनुशासन और नैतिकता का विकास हुआ। इस कार्यक्रम ने स्थानीय समुदाय में भी जागरूकता और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया।

