पर्यावरण संरक्षण संवर्धन और जैवविविधता संरक्षण जागरूकता अभियान

0
108

🚩 ⚔️ आपर्यावरण संरक्षण संवर्धन और जैवविविधता संरक्षण जागरूकता अभियान

वाराणसी परिमंडल के सभी आर्य वीरों को सूचित किया जाता है कि दिनांक ८ दिसंबर रविवार को 🌳🌳 पर्यावरण संरक्षण संवर्धन और जैवविविधता संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत 🌳🌳 ग्राम हिनौत घाट से भलूई पहाड़ी होते हुए चंद्रप्रभा बांध तक कि १२ किलोमीटर की नौगढ़ के जंगल में ट्रैकिंग एवं वन संरक्षण प्रशिक्षण का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।

जो आर्य वीर इस ट्रैकिंग में भाग लेना चाहते हैं वो अपना नाम अपने शाखा नायक एवं मंडलपति को आवश्यक रूप से फार्म भर कर लिखवा दें।

👉 यात्रा का समस्त व्यय सभी आर्य वीर स्वयं वहन करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण

🌻🚩वाराणसी के आर्य वीर प्रातः ७:०० बजे वाराणसी लंका मालवीय गेट से हिनौत घाट के लिए प्रस्थान करेंगे।
🌻🚩रामनगर एवं मिर्जापुर के आर्य वीर टेंगरा मोड़ पर जीवनाथपुर तिराहे पर ७:३० बजे इकट्ठा होंगे।

🌻🚩 चंदौली के आर्य वीर चंद्रप्रभा बांध,राजदरी गेट, नौगढ़ पर ९:१५ बजे तक इकट्ठा होंगे।

🌻🚩 सोनभद्र के आर्य वीर भी चंद्रप्रभा बांध,राजदरी गेट पर ९:१५ तक इकट्ठा होंगे।

विशेष – अन्य जनपदों के आर्य वीर एक दिन पहले वाराणसी आएंगे और अपने आने की सूचना परिमंडल संचालक अशोक आर्य,रेमां को देंगे।

आवश्यक निर्देश 👇👇

१) ट्रैकिंग संबंधी संगठन द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।

२) आवश्यक खाद्य सामग्री एवं पानी अपने साथ अवश्य लेकर चलेंगे।

३) प्राथमिक उपचार की सामग्री मंडलपति अपने साथ अवश्य रखें।

४) जंगल में पेड़ पौधों और किसी भी जीव को क्षति न पहुंचाए।

५) विलुप्त होते जीवों एवं पौधों के बचाव संबंधी प्रशिक्षण को गम्भीरता पूर्वक सीखें और पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु अपना सर्वोत्तम प्रयास करें।

यात्रा की वापसी:-
४:३० बजे चंद्रप्रभा बांध से सभी आर्य वीर अपने गंतव्य को वापस जाएंगे।

दिनेश आर्य
वाराणसी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here