संभागीय शीतकालीन युवा चरित्र निर्माण शिविर दुर्ग में

0
118

संभागीय शीतकालीन युवा चरित्र निर्माण शिविर दुर्ग में

दुर्ग। 21 दिसंबर से लेकर के 27 दिसंबर तक होने वाले शीतकालीन युवा चरित्रनिर्माण शिविर का आयोजन आर्य समाज मंदिर आर्य नगर दुर्ग के परिसर में होगा। युवाचरित्र निर्माण शिविर आर्य वीर दल का प्राथमिक अभ्यास वर्ग जिसे संभाग स्तर पर दुर्ग में लगाया जाएगा। इस शिविर के शिविर अध्यक्ष अरुण कुमार आर्यवीर होंगे जो कि सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान त्रिलोकी नाथ क्षत्रिय के दत्तक पुत्र है। अरुण कुमार के निर्देशन में शिविरार्थियों में अनुशासन और अनुशासन के साथ देशभक्ति की भावना भरी जाएगी। साथ ही साहिल आर्य व्यायाम शिक्षक रहेंगे, जिनका कार्य शिविरार्थियों को व्यायाम केमाध्यम से अनुशासन सीखने का कार्य रहेगा।

इस पूरे कार्यक्रम में शिविरार्थियों को सामाजिक कार्यों को सेवा के रूप में करना सिखाया जाएगा। इस पूरे शिविर में 150 से अधिक शिविरार्थियों की संख्या रहेगी। अंत में होने वाले परीक्षा में जिन छात्रों द्वारा परीक्षा पास की जाएगी। उन्हें सर्टिफिकेट देकर आर्यवीर उपाधि दी जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज मंदिर आर्य नगर के पदाधिकारियों द्वारा होगा। प्रधान संजय आर्य, मंत्री मनोज आर्य, संयोजक कृष्णमूर्ति आर्य, जिला मंत्री हिमांशु आर्य, संभागीय संचालक इंद्र कुमार आर्य, सहायक संयोजक मनोज ठाकरे एवं पुरोहित अंकित शास्त्री रहेंगे। पूरे शिविर का आयोजन आर्य वीर एवं वीरांगना दल दुर्ग भिलाई द्वारा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here