अजमेर परोपकारिणी सभा के द्वारा भव्य ऋषि मेला आयोजित

0
122

सभी आर्य वीर दल व आर्य वीरांगना दल के आर्य वीर और वीरांगनाओं को सूचित किया जाता है , कि महर्षि दयानंद की निर्माण स्थली अजमेर परोपकारिणी सभा के द्वारा महर्षि दयानंद की 200 वी जयंती के उपलक्ष में 18, 19, 20 ,अक्टूबर को भव्य ऋषि मेला आयोजित किया जा रहा है ।

जिसमें देश देशांतरों से अनेक विद्वान आ रहे हैं , जिसमें अनेक धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे जैसे वेदों के विचार विमर्श, सनातन धर्म के ऊपर विचार विमर्श, भजन सत्संग और यज्ञ के द्वारा बहुत ही सुंदर कार्यक्रम किया जाएगा साथ ही 19 अक्टूबर को भव्य आर्य वीर वीरांगनाओं का व्यायाम प्रदर्शन होगा । जिसमें 500 आर्यवीर वीरांगनाओं के आने की संभावना है । अतः सभी आर्य वीर वीरांगनाओं से नम्र निवेदन है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले , और इस कार्यक्रम में सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन होगा जिसमें सर्वांग सुंदर व्यायाम, सूर्य नमस्कार ,भूमि नमस्कार , जुडो कराटे आदि किए जाएंगे । जो भी आर्यवीर वीरांगना इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक हैं वह अपने साथ खाकी नेकर व टी शर्ट आर्य वीरों के लिए होगी , आर्य वीरांगनाओं के लिए लोअर टीशर्ट या सफेद सलवार कुर्ता ,केसरिया चुन्नी होगी । आप साथ में लेकर के जरूर पधारे आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ।


सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन के अलावा जिनका कोई प्रदर्शन होगा वह अलग किया जाएगा । तो अधिक से अधिक और बहुत सुंदर-सुंदर कार्यक्रमों की तैयारी करके आए । इस कार्यक्रम में सभी आर्य वीर वीरांगनाओं को सेवा कार्य का दायित्व दिया जाएगा तो सभी अपना-अपना सहयोग प्रदान करें। एक विशेष सूचना कल शाम 7:30 से 8:30 तक ऑनलाइन मीटिंग रखी गई है, जिसमें प्रांत के सभी पदाधिकारी गण व्यायाम शिक्षक उप शिक्षक और जिला संचालक संभाग संचालक सभी इस मीटिंग में अवश्य भाग लेवें।

भागचंद आर्य

प्रांतीय व्यायाम शिक्षक

आर्य वीर दल राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here