अत्यावश्यक सूचना (अपील )
– प्रधान संचालक
सार्वदेशिक आर्य वीर दल के माननीय अधिकारी गण एवं समस्त आर्य जगत से अपील।
मान्यवर महोदय,
यह परम हर्ष🙂🙂 का विषय है कि आगामी 21 जून 2024 को सार्वदेशिक आर्य वीर दल ने एक विशिष्ट कार्यक्रम सत्यार्थ प्रकाश स्वाध्याय/ क्रांति अभियान के नाम से करने का निश्चय किया है।
उस दिन विश्व योग दिवस भी है अतः कार्यक्रम के अंतर्गत योग-ध्यान, सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम के अतिरिक्त सत्यार्थ प्रकाश की उपयोगिता पर भी चर्चा की जाएगी।
आप सभी से अनुरोध है कि ऑनलाइन माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम में प्रातः 5:45 से लगभग 1 घंटे के लिए सभी जुड़ें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विशेष–
इस कार्यक्रम का संयोजक आर्य वीर दल जयपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता योग शिक्षक श्री अनिल रावत को बनाया गया है। आप श्री अनिल रावत जी से संपर्क करके समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा इस कार्यक्रम को एक मिशन मानकर अधिक से अधिक सहभागी बनकर सहयोग करें।
धन्यवाद सहित सत्यवीर आर्य
प्रधान संचालक
सार्वदेशिक आर्य वीर दल
विशेष: पंजीयन आज शाम से शुरू हो जाएंगे

