रानी पद्मिनी व्यक्तित्व विकास शिविर
23 मई, गुरुवार से 30 मई, गुरुवार 2024 तक
स्थान – आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा
सादर नमस्ते जी,
आप को जानकर हर्ष होगा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुकुल में बहनों के आत्म रक्षा तथा उनके विकास के लिए शिविर का आयोजन किया गया है, आप जानते हैं शिविरों के द्वारा बहनो के सर्वांगीण विकास हेतु चरित्र आत्मिक व आध्यात्मिक विकास, वैदिक विचारधारा आसन, प्राणायाम व ध्यान, यज्ञ प्रशिक्षण, व्यक्त्वि विकास, संवाद कौशल आत्मरक्षा व प्राथमिक कमांडो प्रशिक्षण के साथ-साथ राष्ट्रीयता के संस्कारों को देने का कार्य करता है। जिससे आपके बच्चों के जीवन को आदर्शवान बनाया जा सके और अपने परिवार व समाज के प्रति जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन कर सकें। इसलिए बहनों को भेजकर या शिविर में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।
शिविरार्थियों हेतु निर्देश :
- शिविरार्थियों की आयु 15 वर्ष से अधिक हो। 2. शिविर शुल्क 100 रुपये प्रति शिविरार्थी होगा एवं 1 पासपोर्ट साईज फोटो साथ लाएं। 3. शिविरार्थी अपने साथ कोई कीमती सामान न लाएं। जैसे-मोबाईल, वड़ी, चेन, ईयरफोन, आईपैड आदि। 4. शिविरार्थी भोजन के लिए थाली, गिलास, चम्मच, कटोरी, ऋतु अनुकूल बिस्तर साथ लाएं । 5. शिविर हेतु गणवेश, सफ़ेद कुर्ती, सलवार, केसरिया चुन्त्री, सफेद पी.टी. जूते, सफेद जुराब, सफ़ेद वस्त्र (व्यायाम करने योग्य वस्त्र)। 6. सभी शिविरार्थी 22 मई के शाम तक शिविर स्वल अवश्य पंहुचे। 7. सभी शिविरार्थियों का शिविर की दिनचर्चा एवं अनुशासन में रहना आवश्यक है। 8. आवश्यकतानुसार यदि आप कोई विशेष दवाई लेते हैं तो साथ लायें। 9. शिविरार्थियों अपने साथ लाए अधिकतम रूपये शिविर बैंक में प्रथम दिवस ही जमा करावे, जो कि यह राशि शिविर समापन पर ही वापस दी जाएगी।
आयोजक
श्री श्री मल्लिका चतुर्भुज धर्मार्थ ट्रस्ट तुरंगा पोस्ट-पड़ीगांव, तह-पुसौर जिला – रायगढ़ (छ.ग.) 496440
शिविर प्रशिक्षक गण : दिव्यशिखा आर्या, गीता आर्या, कीर्ति पाल आर्य, राजेन्द्र आर्य, साहिल आर्य
-निवेदक गण-
माता मल्लिका चतुर्भुज ( प्रेरणा स्रोत), किशन लाल अग्रवाल (अध्यक्ष) डॉ. रामकुमार पटेल (मंत्री), प्रधान छ.ग. प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा प्रहलाद आर्य (उपाध्यक्ष) आनंद बंसल (उपाध्यक्ष), राजीव आर्य (अधिष्ठाता) आचार्य राकेश कुमार (संचालक), कपिल शास्त्री (शिविर अध्यक्ष),
घनश्याम पटेल (शिविर संयोजक), दुखनाशन आर्य (सह संयोजक), डोलेश्वर गुप्ता (सहयोगी), जगन्नाथ प्रधान (व्यवस्थापक), तेजराम गुप्ता (व्यवस्थापक), विभूति प्रधान (व्यवस्थापक)
सम्पर्क सूत्र : 8357800058,9303837925,7470317316


