आर्यवीर दल सोनीपत के तत्वावधान में चार दिवसीय वैदिक सिद्धान्त परिचय शिविर का आज शुभारंभ हुआ। प्रातः कालीन सत्र में श्री अशोक जी गोयल ,लेखा परीक्षक ने सत्र का उद्घाटन किया। इस सत्र में मुंबई से आए आचार्य अरुण कुमार जी आर्यवीर* ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ईश्वर, धर्म संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। वैदिक विदुषी माता राज गुलाटी जी ने वीरांगनाओं को संबोधित करते हुए वेद के मंत्र की व्याख्या की।

मध्याह्न का सत्र 2:00 बजे हुआ। यह सत्र *व्यायाम शिक्षक रामनिवास* के उद्बोधन से आरंभ हुआ। इस सत्र में *मंडलपत्ति श्री वेद प्रकाश जी* ने शिवरार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किए। *संदीप श्रेयार्थी* ने गीत के माध्यम से सभी का उत्साहवर्धन किया। *यह शिविर रविवार 7 तारीख तक चलेगा। प्रातः कालीन का सत्र *कन्याओं के लिए जो 8:00 बजे आरंभ होता है। तथा *लडको के लिए मध्याह्न 2:00 बजे* सत्र का आरंभ होता है ।
आज सायंकालीन के सत्र में लगभग 100 आर्यवीर* *तथा प्रातकाल 60 वीरांगनाए उपस्थित रही। 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

