सार्वदेशिक आर्यवीर दल उत्तराखण्ड के तत्वावधान में
विद्यार्थियों का आवासीय चरित्र निर्माण, आत्मरक्षा व यज्ञ प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर
स्थानः दी आर्यन एकेडमी (निकट-ज्वालापुर मण्डी), सराय रोड, ज्वालापुर, हरिद्वार
दिनांकः बुद्धवार, 03 जनवरी, 2024 से 12 जनवरी, 2024 तक
महोदय/महोदया,
सार्वदेशिक आर्यवीर दल उत्तराखण्ड द्वारा विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, आत्मरक्षा एवं यज्ञ के प्रशिक्षण के हेतु से उपरोक्त समयावधि में एक शीतकालीन आवासीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण व आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अतिरिक्त भारतीय संस्कृति के मूल तत्व ‘यज्ञ’ का प्रशिक्षण एवं रोजगार परक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य इन विद्यार्थियों को न केवल राष्ट्र का जिम्मेदार नागरिक बनाना है अपितु इनके सर्वांगीण विकास में एक रचनात्मक सहयोगी बनना है। इस आवासीय शिविर में आपके बालकों की भागीदारी प्रार्थनीय है।
कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नवत है:
चरित्र निर्माण व आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर उद्घाटन 03 जनवरी, 2024 प्रातः 10:00 बजे।
चरित्र निर्माण व आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर समापन समारोह 09 जनवरी 2024 प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक।
ऋषि लंगर 09 जनवरी 2024 दोपहर 1:00 बजे से।
यज्ञ प्रशिक्षण शिविर 10 जनवरी से 12 जनवरी, 2024 तक ।
शिविरार्थियों हेतु निर्देशः
- शिविरार्थी की न्यूनतम आयु 12 वर्ष ।
- शिविर शुक्ल ₹ 300 प्रति शिविरार्थी।
- शिविरार्थी अपने साथ कोई मूल्यवान वस्तु न लाएं, जैसे घड़ी, मोवाईल, आभूषण, आदि।
- शिविरार्थी अपने लिए थाली, ग्लास, कटोरी, चम्मच, लाठी, बेडशीट, ऋतु अनुकूल वस्त्र व दैनिक उपयोग की वस्तुएं, जैसे साबुन,
सर्फ, तौलिया, आदि साथ लाएं। शिविरार्थियों को गणवेश शिविर स्थल पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
- शिविर की दिनचर्या प्रशिक्षण की आवश्यकता के अनुरूप निर्धारित की जाएगी। प्रत्येक शिविरार्थी को शिविर की निर्धारित दिनचर्या का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। शिविर में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता स्वीकार्य नही होगी।
- शिविरार्थी को अपने साथ लाए गए रुपये शिविर कार्यालय में जमा कराने होंगे।
- शिविरार्थियों को दिनांक 03 जनवरी, 2024 को प्रातः 9:00 बजे तक शिविर स्थल पर पहुंचना होगा।
निवेदक
डा0 मुकेश कुमार (शिविराध्यक्ष)
डा0 संदीप वेदालंकार (बौद्धिकाध्यक्ष)
डा) संजील कुमार (व्यवस्थाध्यक्ष)
इ० मधुसूदन आर्य (शिविर संरक्षक)
अमन कुमार (प्रधान शिक्षक)
आर्य प्रवीण वैदिक (स्वागताध्यक्ष)
हिमांशु पाल (शिविर संयोजक)
आर्य शिवम उपाध्याय (यज्ञ प्रशिक्षक)
शिक्षक मण्डलः
विक्रान्त आर्य, रजत त्यागी, सौरभ आर्य, दीपक सैनी, विशाल पाल (योगाचार्य), मयंक कुमार, अभिषेक कुमार, कृष्णा आर्य, अनूप आर्य ।
सम्पर्क सूत्रः
अमन कुमार (7351359872)
हिमांशु पाल (7088680741)
विशाल पाल (8477856773)
शिविर के लिए पंजीकरण 01 जनवरी, 2024
से शुरू हो जाएंगे।
पंजीकरण हेतु सम्पर्क सूत्रः 7351359872 (अमन कुमार)


