सार्वदेशिक आर्य वीर दल के 94वां स्थापना दिवस पर आर्य वीर दल जिला आगर द्वारा नगर में 800 आर्य वीरों का विशाल पथ संचलन निकाला गया पथ संचलन में अध्यक्षता श्री काशीराम जी आर्य, अनल कानड़ एंव मुख्य अतिथि आर्य वीर दल के प्रांतीय संचालक श्री भैरूसिंह आर्य रहे।
विभिन्न व्यायाम शालाओं के आर्य वीर उपस्थित रहे :-

आर्य वीर दल के स्थापना दिवस पर निकाला गया विशाल पथ-संचलन आगर मध्य प्रदेश
प्रधान व्यायाम शिक्षक कृपाल सिंह आर्य , विशेष अतिथि आर्य समाज आगर के पूर्व प्रधान श्री प्रह्लाद जी अजमेरा, रूगनाथ सिंह आर्य, पूर्व संचालक प्रतापसिंह आर्य ,भगतसिंह आर्य, समस्त व्यायाम शिक्षक शंकर सिंह आर्य, अर्जुन सिंह आर्य, राजेश जी आर्य, जगदीश जी आर्य, सुरेश सिंह आर्य, लखन आर्य, राहुल आर्य, गोविंद सिंह आर्य, ईश्वर सिंह आर्य एंव जिले की चारों तहसील संचालक तथा विभिन्न व्यायाम शालाओं के आर्यवीर उपस्थित रहे।

विशाल पथ-संचलन का किया गया स्वागत :-

आगर नगर में जगह जगह फूल वर्षा कर पथ-संचलन का स्वागत किया गया।पथ-संचलन और समापन के अवसर पर प्रांत के संचालक भैरू सिंह जी आर्य ने आर्य वीर दल स्थापना दिवस के उपलक्ष पर अपने विचार रखें संगठन के उद्देश्य बताएं संस्कृति रक्षा शक्ति संचय और सेवा कार्य ही आर्य वीर दल का उद्देश्य है।

संगठन का मूल मंत्र कृण्वंतो विश्वमार्यम् और सन् 1857 से लेकर सन् 1947 तक आर्य वीरों की एक आजादी की क्रांति में सबसे ज्यादा योगदान आर्य वीरों ने दिया है आर्य वीर दल ने जितने एक शताब्दी में बलिदान दिए उतने देश में किसी भी संगठन ने नहीं दिए आर्य वीर दल श्रेष्ठ आर्य वीरों का निर्माण करने वाली संस्था है और आर्य वीरों के निर्माण से ही देश सशक्त शक्तिशाली और मजबूत बनता है।

आर्य समाज का युवा संगठन आर्य वीर दल देश में समस्त बुराइयां कुरुतियां को जड़ से उखाड़ फेंकने वाली एक संस्था है
भैरू सिंह
आर्य संचालक
आर्य वीर दल मध्य प्रदेश विदर्भ
आर्य वीर दल का स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम :-
आर्य वीर दल झालावाड़ द्वारा सार्वदेशिक आर्य वीर दल का स्थापना दिवस 29 जनवरी 2023, रविवार को स्थान बिलखेड़ी, झालावाड़ में बड़े ही उत्साह के साथ बनाया गया जिसमें यज्ञ भजन प्रवचन एवं आर्य वीर दल की आज के समय में क्या उपयोगिता है पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह आर्य जिला संचालक, शंकर सिंह आर्य, सुल्तान सिंह आर्य, गोपाल सिंह आर्य, कुशाल सिंह आर्य इत्यादि आर्यजन उपस्थित रहें।
वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
जन जागृति विद्यालय लिंगन केरूर देगलूर नांदेड महाराष्ट्र
https://youtube.com/watch?v=Qu7d2uKey5c&si=EnSIkaIECMiOmarE
Table of Contents
ये भी पढ़ें।